फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   4 arrested with brown sugar in jammu

पीओके से कुवैत जा रही 5 करोड़ की ब्राउन शुगर जम्मू में पकड़ी

Sun, 03 Jul 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 03 Jul 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
4 arrested with brown sugar in jammu
- फोटो : Amar Ujala

ड्रग तस्कर पीओके से ब्राउन शुगर की खेप लेकर मेंढर (जिला पुंछ) के रास्ते भारतीय क्षेत्र में घुसे थे। इस खेप को आगे कुवैत भेजा जाना था। यह खुलासा किया है पुलिस द्वारा शनिवार को ब्राउन शुगर की खेप के साथ पकड़े गए आरोपियों ने। 

विज्ञापन


पकड़ी गई ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत पांच करोड़ रुपये बताई गई है। रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए एसपी विनोद कुमार ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि एसएचओ सिटी पुलिस शक्ति शर्मा ने शनिवार को गश्ती दल के साथ चार लोगों को तीन किलो ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी मोहम्मद फारूक और जावेद इकबाल राजोरी जिले के मंजाकोट तहसील के सिरोला गांव के रहने वाले हैं, जबकि नवाफ खान और मोहम्मद अजमल केरल के पलकड़ जिले के वक्कविल हाउस कन्नी मंगलम के निवासी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी पार कर मेंढर के रास्ते पीओके से लाई गई थी ब्राउन शुगर

4 arrested with brown sugar in jammu

पुलिस ने बताया कि मेंढर के एक युवक ने राजोरी के आरोपी तस्करों को यह ब्राउन शुगर दी थी। हालांकि, पुलिस ने मेंढर के इस युवक की पहचान उजागर नहीं की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चारों आरोपी इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के सदस्य हैं। 

इनको यह ब्राउन शुगर दिल्ली पहुंचानी थी। वहां इस खेप को इन्हें कुवैत के कुछ तस्करों को सौंपना था। लेकिन, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी होने के चलते ब्राउन शुगर जम्मू में सौंपने की डील तय हुई। तस्कर अपने मकसद में कामयाब होते इसके पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

अब पुलिस मेंढर के उस शख्स की तलाश कर रही है, जिसने इन लोगों तक यह खेप पहुंचाई। इसमें कुछ और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। जांच में इस पूरे रैकेट को भी खंगालने की कोशिश की जा रही है ताकि तस्करों के मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed