फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   तलाक, तलाक, तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला

तलाक, तलाक, तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला, दो बेटियां होने पर देते थे ताने

Fri, 21 Jun 2019 06:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
तलाक, तलाक, तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाला
तीन तलाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बुलंदशहर के पहासू में तीन बार तलाक कहकर पति ने हमेशा के लिए रिश्ता खत्म करते हुए पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि दो बेटियां होने के कारण ससुराल वाले उसे हमेशा ताने देते हैं। वहीं पति दूसरी शादी करना चाहता है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सारंगपुर निवासी आशिया ने बताया कि उसकी शादी 10-11 वर्ष पूर्व अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र के गांव रसैनी में एक युवक के साथ हुई थी। इस दौरान उसने दो बेटे और दो बेटी को जन्म दिया। उनमें से दो बेटों की मौत हो गई।
विज्ञापन


अब सिर्फ उसके पास दो बेटियां हैं। आरोप है कि ससुराल के लोग बेटी होने पर ताने मार रहे हैं। आरोप है कि आए दिन ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था। कई बार मारपीट की गई और खाने के लिए खाना तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पत्नी से छुटकारा पाने और दूसरी शादी रचाने के लिए ससुरालवालों ने 19 जून को तीन बार तलाक बोल कर रिश्ता खत्म करने की बात कही और आशिया को घर से निकाल कर उसे उसके मायके सारंगपुर छोड़ आये।

मायके में जब आस पड़ोस के लोगों ने विरोध किया तो उनसे कह दिया कि तीन तलाक बोल कर रिश्ता खत्म कर चुका है। पीड़िता ने पहासू थाने में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


थाना प्रभारी महेश राठौर ने बताया कि तीन तलाक अलीगढ़ में दिया गया है। ऐसे में वहीं कार्रवाई के लिए तहरीर देनी चाहिए। उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed