फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crime News: Retired soldier killed, there was a dispute a day before overtaking the car

Crime News :रिटायर्ड फौजी की हत्या, गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 01 Jun 2023 11:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 11:51 AM IST
सार

फौजी धर्मेंद्र सिंह को अबूबकरपुर चौराहे पर कुछ और सामान लेना था, ऐसे में वह गाड़ी खड़ी कर रुक गए। तभी पीछे से तीन बाइकों पर सवार होकर छह युवक पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विरोध पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों से सरेआम पीटने लगे। इसके बाद ईंट-पत्थर उठा लिए और ताबड़तोड़ वार किए।

विज्ञापन
Crime News: Retired soldier killed, there was a dispute a day before overtaking the car
धर्मेंद्र सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि धूमनगंज में बुधवार रात एक और सनसनीखेज वारदात हुई। यहां रिटायर फौजी धर्मेंद्र कुमार सिंह (46) की ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। बाइक छू जाने पर हुए विवाद को लेकर अबूबकर चौराहे पर घेरकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। तीन वाहन पर सवार छह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और निकल भागे।

विज्ञापन


धमेंद्र सेना में हवलदार क्लर्क पद से रिटायर हुए थे। वह मूल रूप से सिकंदरा,बहरिया के जलालपुर के निवासी कृष्णकुमार सिंह के पुत्र थे। वह मौजूदा समय में धूमनगंज के उमरकोट नीवा, मधुबन बिहार कॉलोनी के पास मकान बनवाकर परिवार समेत रहते थे।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात आठ बजे के करीब वह खरीदारी करने के लिए सुलेमसराय बाजार गए। साथ में दोस्त सोहन पाल भी था। खरीदारी के बाद रात 10 बजे के करीब घर लौटते वक्त उनकी बाइक एक अन्य बाइक से छू गई। इस पर बाइकसवार युवक से कहासुनी हुई और फिर वह आगे बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Crime News: Retired soldier killed, there was a dispute a day before overtaking the car
Prayagraj News : धर्मेंद्र सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

प्रीतमनगर स्थित अबूबकरपुर चौराहे पर पहुंचने पर कुछ और सामान लेना था, ऐसे में वह गाड़ी खड़ी कर रुक गए। तभी पीछे से तीन बाइकों पर सवार होकर छह युवक पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विरोध पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों से सरेआम पीटने लगे। इसके बाद ईंट-पत्थर उठा लिए और ताबड़तोड़ वार किए। वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिरे, इसके बाद भी हमलावर नहीं रुके और उन्हें पीटते रहे। मरणासन्न होने पर पिस्टल लहराते हुए भाग निकले।

सूचना पर पहुंची पुलिस निजी अस्पताल ले गई जहां हालत देख उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें एसआरएन ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Crime News: Retired soldier killed, there was a dispute a day before overtaking the car
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

नकदी भरा पर्स, सोने की चेन भी लूटी

परिजनों का यह भी आरोप है कि बदमाशों ने न सिर्फ हमला किया, बल्कि मरणासन्न हालत में जमीन पर गिरने के दौरान उनका नकदी भरा पर्स व सोने की चेन भी लूट ली। परिजनों ने बताया कि मृतक ने घटना से कुछ देर पहले ही एटीएम से पेंशन का पैसा निकाला था। यह रकम कितनी थी, इस बारे में उनका कहना है कि बैंक स्टेटमेंट से ही यह पता चल पाएगा।

परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। - दीपक भूकर, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed