Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Virat Kohli Turns 38: Raina, Dhawan, Karthik, Shami and RCB Lead Birthday Wishes

आईसीसी अवॉर्ड्स: प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए किन छह खिलाड़ियों के बीच मुकाबला? भारत की यह स्टार भी रेस में शामिल

Thu, 05 Nov 2026 04:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 05 Nov 2026 04:01 PM IST
सार

विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर शिखर धवन, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक और मोहम्मद शमी समेत क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। सुरेश रैना ने उन्हें किंग बताते हुए लिखा- एक बार किंग, हमेशा किंग। बीसीसीआई और आरसीबी ने भी खास संदेश साझा किए।

विज्ञापन
Virat Kohli Turns 38: Raina, Dhawan, Karthik, Shami and RCB Lead Birthday Wishes
आईसीसी अवॉर्ड्स के लिए नामांकन - फोटो : ICC

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अक्तूबर महीने के लिए पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के नामांकित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। पुरुष वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन, पाकिस्तान के अराफात मिन्हास और वेस्टइंडीज के शाई होप को जगह मिली है। वहीं, महिला वर्ग में भारत की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, बांग्लादेश की शोभना मिस्त्री और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड पुरस्कार की दौड़ में हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने अक्तूबर में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

पुरुष वर्ग में यानसन, मिन्हास और होप को नामांकन

मार्को यानसेन (दक्षिण अफ्रीका): यानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की। दूसरे टेस्ट में यानसन ने 85 रन बनाने के साथ छह विकेट लिए और टीम को पारी और 31 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। निर्णायक तीसरे टेस्ट में भी उन्होंने अर्धशतक लगाने के साथ तीन विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन का फायदा उन्हें आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में मिला और वह शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।

अराफात मिन्हास (पाकिस्तान): पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने घरेलू वनडे त्रिकोणीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच मुकाबलों में 149 रन बनाए और नौ विकेट लिए। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 59 रन की अहम पारी खेलने के बाद 40 रन देकर छह विकेट हासिल किए। यह घरेलू मैदान पर किसी पाकिस्तानी गेंदबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 31 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाकर पाकिस्तान को 326 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की। उन्हें टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

शाई होप (वेस्टइंडीज): होप ने भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने तीसरे वनडे में नाबाद 162 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 352 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की। यह टीम का वनडे में सबसे बड़ा सफल रन चेज था। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने दो शतक लगाए। चौथे टी20 में 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए। पूरी सीरीज में उनके बल्ले से 261 रन निकले और उनका स्ट्राइक रेट 190.51 रहा।

विज्ञापन

महिला वर्ग में दीप्ति शर्मा को मिला नामांकन

दीप्ति शर्मा (भारत): भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अक्तूबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वडोदरा में दूसरे वनडे में उन्होंने अपना दूसरा वनडे शतक लगाया और तीन विकेट भी हासिल किए। भारत ने यह मुकाबला 121 रन से जीता और तीन मैचों की सीरीज अपने नाम की। इसके अलावा रायपुर में पहले टी20 में उन्होंने 49 रन की तेज पारी खेली। टी20 सीरीज के बाकी मुकाबलों में दो विकेट भी लिए। वनडे सीरीज के पहले मैच में भी उनके खाते में दो विकेट आए।

शोभना मिस्त्री (बांग्लादेश): मिस्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में इतिहास रच दिया। उन्होंने 134 गेंदों पर 118 रन बनाए, जिसमें 18 चौके शामिल थे। यह वनडे क्रिकेट में किसी बांग्लादेशी महिला बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। हालांकि, उनकी टीम मुकाबला नहीं जीत सकी, लेकिन तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने कुल 129 रन बनाए और उनका औसत 43 रहा।

एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया): सदरलैंड ने अक्तूबर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने चार विकेट लेने के साथ नाबाद 25 रन बनाए। सीरीज के आखिरी मैच में उन्होंने नाबाद 74 रन की पारी खेली और दो विकेट भी लिए। तीन वनडे मुकाबलों में उनके नाम 99 रन और छह विकेट रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबलों में उन्होंने 19 रन बनाने के साथ एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed