Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND U19 vs NEP U19 Live Score: ACC Under 19 Asia Cup 2026 India vs Nepal Match Scorecard Updates

India U19 vs Nepal U19: आर्यवीर सहवाग के तूफान में उड़ा नेपाल, अंडर-19 एशिया कप में 10 विकेट से जीता भारत

Fri, 06 Nov 2026 03:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Nov 2026 03:09 PM IST
सार

India U19 vs Nepal U19, Asia Cup 2026 : भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप अभियान की शुरुआत जीत से की है। अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने लक्ष्य की कप्तानी में नेपाल को हरा दिया। ईशान सूद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन विकेट झटके। अब भारत का अगला मुकाबला आठ नवंबर को पाकिस्तान से होगा।

विज्ञापन
IND U19 vs NEP U19 Live Score: ACC Under 19 Asia Cup 2026 India vs Nepal Match Scorecard Updates
आर्यवीर सहवाग - फोटो : ANI/Twitter

विस्तार

अंडर-19 एशिया कप में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की पारी 42.3 ओवर में 128 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल किया। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने चौके-छक्कों की बारिश की। उन्होंने 52 गेंद में सात चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान लक्ष्य रायचंदानी 63 गेंद में सात चौके की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

इससे पहले नेपाल के लिए दर्श सोनार ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए थे। भारत की ओर से ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने तीन-तीन विकेट लिए। भारतीय अंडर-19 टीम ने आज अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत की है। नेपाल अंडर-19 टीम से उसका मुकाबला अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। कप्तान लक्ष्य ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इस मैच में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी खेल रहे थे, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन

नेपाल की पारी
नेपाल को पहला झटका तीसरे ओवर में तीन के स्कोर पर लगा। ईशान सूद ने प्रसिद्ध जैशी को कैच आउट कराया। ईशान एक रन बना सके। वहीं, ईशान को दूसरी सफलता पांचवें ओवर में मिली, जब उन्होंने सूर्यांशु कोइराला को अर्जुन के हाथों कैच कराया। सूर्यांशु पांच रन बना सके। ईशान सूद ने कहर बरपाते हुए तीसरी सफलता भी हासिल की। उन्होंने निश्चल छेत्री को कैच आउट कराया। निश्चल खाता भी नहीं खोल सके। नेपाल को चौथा झटका 18वें ओवर में 51 के स्कोर पर लगा। नीरज यादव को मनल चौहान ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 48 गेंद में 20 रन बना सके।

इसके बाद आशीष लुहार और दर्श ने पांचवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को यशवीर गौड़ ने तोड़ा। उन्होंने आशीष को कैच आउट कराया। आशीष 29 रन बना सके। वहीं, सचिन भट्ट को अर्जुन राजपूत ने आउट किया। वह छह रन बना सके। अभय यादव और नितेश पटेल खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, दर्श ने 93 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

नेपाल को आखिरी झटका सुशील रावल के रूप में लगा। वह खाता खोले बिना आउट हुए। इस तरह नेपाल की पूरी पारी 128 रन पर सिमट गई। ईशान और अर्जुन के अलावा यशवीर गौड़ ने दो विकेट लिए। वहीं, काव्य पटेल और मनल चौहान को एक-एक विकेट मिला। नेपाल के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें से चार खाता नहीं खोल पाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

नेपाल अंडर-19: आशीष लुहार (विकेटकीपर), अभय यादव, बिपिन शर्मा (कप्तान), दर्श सोनार, नीरज कुमार यादव, निश्चल छेत्री, नितेश पटेल, प्रसिद्ध जैशी, सचिन भट्ट, सुशील रावल और सूर्यांशु कोइराला।

भारत अंडर-19: आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्य पटेल, लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), मनल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत और यशवर्धन चौहान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed