दिल्ली के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक का दूसरा सबसे तेज शतक जड़कर खेल जगत में खलबली मचा दी है। नॉर्थ जोन टी-20 लीग (सैयद मुश्तक अली ट्रॉफी) में हिमाचल के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने महज 32 गेंदों में तेज शतक लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। यही नहीं, ऋषभ पंत टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने।
ऋषभ पंत ने बनाया रिकॉर्ड, टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन