{"_id":"5a5b15304f1c1be6408b4d13","slug":"rishabh-pant-strike-second-fastest-century-in-t20-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत ने बनाया रिकॉर्ड, टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ऋषभ पंत ने बनाया रिकॉर्ड, टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
Sun, 14 Jan 2018 03:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक का दूसरा सबसे तेज शतक जड़कर खेल जगत में खलबली मचा दी है। नॉर्थ जोन टी-20 लीग (सैयद मुश्तक अली ट्रॉफी) में हिमाचल के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने महज 32 गेंदों में तेज शतक लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। यही नहीं, ऋषभ पंत टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने।
2 of 5
ऋषभ पंत
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल की टीम ने दिल्ली के आगे 144 रन का लक्ष्य खड़ा किया था। ऋषभ पंत की शानदारी पारी की बदौलत दिल्ली की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली ने मात्र 11.4 ओवर में लक्ष्य पार कर लिया।
3 of 5
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने कुल 38 गेंदें खेलकर शानदार 116 रन की पारी खेली। ऋषभ की इस मैच विनिंग सेंचुरी में 12 छक्के और 4 चौके शामिल हैं। मैच में ऋषभ पंत के साथ बल्लेबाजी करने उतरे गौतम गंभीर ने 33 गेंदों में कुल 30 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत
बताते चलें कि टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का विश्व रिकॉर्ड कैरीबियाई बल्लेबाज क्रिस के नाम है। साल 2013 में गेल ने आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत
दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच में हिमाचल की तरफ से निखिल गंगता ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन की पारी खेली। इस मैच में दिल्ली के तेज गेंदाबाज प्रदीप सांगवान ने दो विकेट लिए। इसके अलावा नवदीप सैनी, पवन नेगी, कुलवंत खेजरोलिया, ललित यादव और सुबोध भाटी के खाते में एक-एक विकेट आया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।