{"_id":"5a5a340f4f1c1bec408b4ab6","slug":"virender-sehwag-blasts-on-selection-and-said-kohli-should-drop-himself-if-fail-in-centurion-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र सहवाग की फटकार, कोहली अगर सेंचुरियन में फेल हुए तो हो जाएं टीम से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीरेंद्र सहवाग की फटकार, कोहली अगर सेंचुरियन में फेल हुए तो हो जाएं टीम से बाहर
Sun, 14 Jan 2018 08:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने शनिवार को कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अगर सेंचुरियन टेस्ट में फ्लॉप हो तो अपने आप को टीम से बाहर कर लें। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के चयन से नाराज होने के कारण सहवाग ने तीखा बयान दिया है।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : File
पता हो कि टीम इंडिया को केपटाउन में संपन्न पहले टेस्ट में 72 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद दूसरे टेस्ट के लिए उसने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। ओपनर शिखर धवन की जगह केएल राहुल, विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह इशांत शर्मा को शामिल किया है।
3 of 5
विराट कोहली
सहवाग ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा, 'विराट कोहली ने शिखर धवन को एक टेस्ट में फेल होने पर बाहर कर दिया जबकि भुवनेश्वर को निकालने का कोई कारण ही नहीं। अगर सेंचुरियन में विराट कोहली फ्लॉप तो अपने आप को अगले टेस्ट से बाहर कर लें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वीरेंद्र सहवाग
बहरहाल, ऋद्धिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल को शामिल करने का कारण कोहली ने टॉस के समय बता दिया था। मगर सहवाग इस बात से नाराज हैं कि भुवनेश्वर और धवन को किस वजह से बाहर किया गया। उन्होंने कहा, 'भुवी को बाहर करने का फैसला सही नहीं है। यह दावा किया गया कि इशांत को कद का फायदा मिलेगा, लेकिन कोहली ने भुवनेश्वर के आत्मविश्वास को ठेस पहुंचाई है।'
विज्ञापन
5 of 5
भुवनेश्वर कुमार
39 वर्षीय सहवाग ने आगे कहा, 'इशांत को किसी और गेंदबाज की जगह टीम में शामिल किया जा सकता था। भुवनेश्वर ने केपटाउन में अच्छा प्रदर्शन किया था और ऐसे में उनको बाहर करना बिलकुल भी अच्छा नहीं है।' टीम इंडिया के लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीतने के रिकॉर्ड पर रोक लगने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि मेजबान टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।