{"_id":"57e2b2834f1c1b2856a82fc3","slug":"if-winning-the-toss-boss","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉस जीतने वाला होगा बॉस","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
टॉस जीतने वाला होगा बॉस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 21 Sep 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
ग्रीनपार्क में प्रैक्टिस करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीनपार्क में टॉस जीतने वाली टीम को फायदा मिलेगा। बारिश के कारण नम हुई पिच पर शुरुआत के एक-दो घंटे बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा। बॉल स्विंग करेगी। मीडियम पेसर बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। जानकारों की मानें तो पिच से शुरुआत में स्पिनरों को मदद नहीं मिलेगी। तीसरे दिन से टर्न मिलेगी। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 400-450 रन बनाकर बढ़त हासिल कर सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तेज धूप निकलने के कारण अक्सर पिच चटक जाती है और स्पिनरों को मदद करने लगती है। पिछले दिनों बारिश में ग्रीनपार्क के मैदान को पूरी तरह से कवर कर दिया गया है। इस कारण पिच में नमी रहेगी। इस नमी के कारण ही शुरुआत में बॉल स्विंग करेगी। वहीं खेलते-खलते पिच टफ हो जाने पर तीसरे दिन से स्पिनरों की मदद करने लगेगी। ऐसे में तीसरी या चौथी पारी में बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा।