फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father of three raped minor girl in faridabad

तीन बच्चों के पिता ने किशोरी से दो बार किया दुष्कर्म, फिर खुद ही छोड़ गया घर

Wed, 19 Jul 2017 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 19 Jul 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
father of three raped minor girl in faridabad

सूरजकुंड थाना क्षेत्र में रहने वाला तीन बच्चों का पिता गांव में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी को 14 जुलाई की रात अगवा कर ले गया। व्यक्ति ने किशोरी से दो बार दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर पिता ने दबंग से बेटी को वापस करने की मिन्नतें कीं।

विज्ञापन


पुलिस में शिकायत की धमकी देने पर आरोपी किशोरी को 16 जुलाई की रात करीब एक बजे घर की छत पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि तीन बच्चों का पिता लखन किशोरी को स्कूल जाते वक्त धमकाता था। एक साल पहले भी वह स्कूल जा रही किशोरी को अपने जबरन अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी

father of three raped minor girl in faridabad

शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे स्कूल समय समाप्त होने पर किशोरी को घर छोड़ गया था। आरोप है कि लखन बच्ची के साथ आए दिन छेड़खानी करता। 13 जुलाई को लखन ने किशोरी से कहा कि स्कूल के बाहर मिले।

डरी हुई किशोरी ने पेट में दर्द होने का बहाना बना कर पिता को बुलवा लिया और उसके साथ घर चली गई। 14 जुुलाई को लखन ने किशोरी को रास्ते में रोक कर परिवार के सभी सदस्यों को खत्म करने की धमकी दी और बात करने के लिए मोबाइल दिया।

इसी रात ग्यारह बजे लखन ने फिर किशोरी को बुलाया। बाहर आते ही किशोरी को कार में डाल कर किसी अनजानी जगह ले गया। वहां कुल पांच लोग मौजूद थे। आरोप है कि लखन ने किशोरी को दो बार हवस का शिकार बनाया।

पिता ने इज्जत का वास्ता देते हुए बेटी को वापस करने को कहा

father of three raped minor girl in faridabad

इधर बेटी को ढूंढ रहे पिता को घर में फोन मिला। अंतिम काल वाले नंबर पर डायल किया तो फोन लखन ने उठाया। पिता ने इज्जत का वास्ता देते हुए बेटी को वापस करने को कहा। लखन टालता रहा।

15 जुलाई की रात पिता ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो रात करीब 1 बजे किशोरी को उसके घर की छत पर चढ़ा कर फरार हो गया। 16 जुलाई की सुबह पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, मेडिकल जांच में दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई।

इस पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान दर्ज कराए। एसएचओ सूरजकुंड इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि लखन के अलावा चार अन्य सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर सबकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed