फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप से पहले भारत के लिए बुरी खबर, दो खिलाड़ी चोटिल, एक के मुंह से निकला खून

Sat, 25 May 2019 12:09 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 25 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
World cup 2019: shikhar dhawan and Vijay Shankar Injury while batting in the nets
team india

30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा। इससे पहले भारत के लिए बुरी खबर ये है कि टीम के दो खास खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इसमें पहला नाम सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का है, जबकि दूसरा ऑलराउंडर विजय शंकर का।  


 

भारत का अभ्यास मैच

World cup 2019: shikhar dhawan and Vijay Shankar Injury while batting in the nets
टीम इंडिया - फोटो : social media

भारतीय टीम को विश्व कप से पहले दो अभ्यास मैच खेलने है। टीम इंडिया अपना पहला अभ्यास मैच शनिवार को केनिंग्टन ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी, जबकि दूसरा 28 मई को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है।

धवन के होठों से निकला खून

World cup 2019: shikhar dhawan and Vijay Shankar Injury while batting in the nets
शिखर धवन - फोटो : social media

दरअसल, हुआ यूं कि प्रैक्टिस के दौरान बैटिंग कोच संजय बांगड़ उन्हें अभ्यास करा रहे थे तभी एक शॉर्ट पिच गेंद तेजी से उनके हेलमेट पर जाकर लगी। जिसके चलते उनके होठों से हल्का सा खून भी निकल आया। इसके बाद वो नेट्स से बाहर चले गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए भेज दिया गया। खबरों की माने तो फिलहाल वो ठीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय के हाथ में लगी चोट

World cup 2019: shikhar dhawan and Vijay Shankar Injury while batting in the nets
vijay shankar

वहीं, ऑलराउंडर विजय शंकर ट्रेनिंग सेशन के दौरान अपना दायां हाथ चोटिल करा बैठे। हुआ यूं कि जब शंकर नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। तभी उनके दाहिने हाथ पर चोट लगी। चोट लगने के बाद उन्हें दर्द से कराहते हुए देखा गया जिसके बाद उन्हें टीम फिजियो की मदद लेनी पड़ी। चोट लगने के बाद शंकर नेट्स से वापस चले गए।

विज्ञापन

भारत का मुकाबला

World cup 2019: shikhar dhawan and Vijay Shankar Injury while batting in the nets
भारत और न्यूजीलैंड - फोटो : file photo

बता दें कि दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी विश्व कप के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 30 मई को उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन के द ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा। वहीं, विश्व कप में दो बार की चैंपियन टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed