फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी गलियों में मनाया था जीत का जश्न, अब टीम इंडिया को वर्ल्ड कप दिलाने में लगाएगा जी-जान

Sat, 25 May 2019 12:09 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 25 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
hardik pandya childhood photo viral to elebreate team india victory of world cup 2011
हार्दिक पांड्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

विश्व कप के 12वें संस्करण के शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार भी टीम इंडिया को 2011 की तरह विश्व कप का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। विराट की अगुआई में टीम युवाओं से भरा है। कई तो ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे हैं। उनमें से एक हार्दिक पांड्या भी हैं।


 

hardik pandya childhood photo viral to elebreate team india victory of world cup 2011
hardik pandya

पांड्या ने हाल ही में अपने ऑफिशयल ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में हार्दिक पांड्या एक तरफ 2011 में भारत द्वारा वर्ल्ड कप जीतने की खुशी मनाते हुए दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वो भारतीय जर्सी में महेंद्र सिंह धोनी, जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन के साथ दिखाई दे रहे हैं। पांड्या की इस पोस्ट को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप ने भी #8YearChallenge हैश टैग के साथ अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
 

hardik pandya childhood photo viral to elebreate team india victory of world cup 2011
हार्दिक पांड्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

इस तस्वीर को शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा, '2011 में भारत के विश्व कप जीत का जश्न मनाने और जश्न मनाने से लेकर विश्व कप 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करना, यह एक सपना सच होने जैसा है!' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
hardik pandya childhood photo viral to elebreate team india victory of world cup 2011
hardik pandya

हार्दिक की इस तस्वीर को उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फैन्स उनकी इस तस्वीर पर वर्ल्ड कप में धमाल मचाने की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। हाल ही संपन्न हुए IPL में उनके प्रदर्शन को देखकर यह लगता है कि वह फॉर्म में चल रहे हैं। IPL में उन्होंने 15 मैचों में 400 से ज्यादा रन और 14 विकेट अपने नाम किए थे।

विज्ञापन
hardik pandya childhood photo viral to elebreate team india victory of world cup 2011
वर्ल्ड कप 2019 - फोटो : social media

बता दें कि दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी विश्व कप के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप में दो बार की चैंपियन टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed