{"_id":"6a990b08ff48112b3a024332","slug":"pakistan-opening-batter-imam-ul-haq-could-face-a-two-year-ban-pcb-formed-investigation-committee-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर सकता है कार्रवाई, दो साल का प्रतिबंध लगाने की तैयारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर सकता है कार्रवाई, दो साल का प्रतिबंध लगाने की तैयारी
Thu, 03 Sep 2026 11:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:22 AM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक पर कड़ी कार्रवाई कर सकता है। इमाम की चोट की गंभीरता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उन पर दो साल प्रतिबंध लग सकता है।
विज्ञापन
इमाम उल हक
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक पर चोट का नाटक करने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दो साल का प्रतिबंध लग सकता है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने के बावजूद इमाम चोट के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरे। वह पहले दिन के दूसरे सत्र के बाद से पाकिस्तान के लिए मैदान पर भी नहीं उतरे थे।
विज्ञापन
इमाम उल हक
- फोटो : PCB
जांच समिति का हुआ गठन
पाकिस्तान मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, लीड्स में हुए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शून्य पर आउट होने वाले इमाम को इस चोट से जुड़े विवाद के कारण दो साल तक के प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इमाम की चोट की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इमाम पर पहले भी चोट का नाटक करने के आरोप लग चुके हैं और वह यदि दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है।

इमाम पर इससे पहले मार्च 2025 में न्यूजीलैंड दौरे के दौरान भी चोट का नाटक करने का आरोप लगा था। पीसीबी सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल न्यूजीलैंड के सफेद गेंद के दौरे पर इंडोर नेट्स सत्र के दौरान इमाम के दाहिने पैर के अंगूठे में चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने अपनी चोट को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया या गलत तरीके से प्रस्तुत किया और मेडिकल स्टाफ को गुमराह किया। बर्मिंघम में होने वाले तीसरे मैच से पहले पीसीबी द्वारा टेस्ट टीम से बाहर किए गए सात खिलाड़ियों में यह बाएं हाथ का बल्लेबाज भी शामिल था और वह इस हफ्ते सलमान अली आगा, मोहम्मद रिजवान और अली उस्मान समेत अन्य खिलाड़ियों के साथ पाकिस्तान वापस लौट आए।
रिजवान का करियर खतरे में
यह भी रिपोर्ट किया गया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के अनुशासन को लेकर गंभीर चिंताएं हैं और पीसीबी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिजवान का पाकिस्तान करियर लगभग समाप्त हो चुका है, क्योंकि निकट भविष्य में उनके सीनियर राष्ट्रीय पुरुष टीम के लिए चुने जाने की संभावना नहीं है। अतीत में पाकिस्तान की सफेद गेंद की कप्तानी संभाल चुके रिजवान को राष्ट्रीय टीम के लिए हालिया मैचों में उनके खराब शॉट चयन के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।