फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh men's squad announced for Asian Games Shanto and Mahmud return to T20 side Liton Das to lead team

एशियाई खेलों के लिए बांग्लादेश की पुरुष टीम घोषित: टी20 में शांतो और महमूद की वापसी, लिटन दास संभालेंगे कमान

Thu, 03 Sep 2026 08:31 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Sep 2026 08:31 AM IST
सार

बांग्लादेश ने इस महीने होने वाले एशियाई खेलों के लिए पुरुष क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है। बांग्लादेश के लिए इस टूर्नामेंट में लिटन दास कप्तानी करेंगे। टीम क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन
Bangladesh men's squad announced for Asian Games Shanto and Mahmud return to T20 side Liton Das to lead team
लिटन दास - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश ने जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स के लिए अपनी 15 सदस्यीय टी20 टीम घोषित की है, जिसमें नजमुल हुसैन शांतो और तेज गेंदबाज हसन महमूद को वापस बुलाया है। वहीं, लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। चोट के कारण लिटन जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बांग्लादेश की हालिया टी20 सीरीज में नहीं खेल सके थे, लेकिन अब वह इस इवेंट से पहले कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के लिए वापस आ गए हैं।
विज्ञापन

शांतो की टी20 में वापसी
शांतो पिछले साल मई में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेलने के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। टॉप-ऑर्डर के इस बल्लेबाज का टी20 में प्रदर्शन खराब रहा था। वह 19 पारियों में कोई अर्धशतक नहीं लगा पाए थे, जिसके कारण उन्हें कप्तानी लिटन को सौंपनी पड़ी। वहीं, शांतो ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश को ऐतिहासिक पहली टेस्ट जीत दिलाई। उन्होंने पिछले बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन के दौरान एक शतक और एक अर्धशतक समेत कुल 355 रन भी बनाए थे।

तेज गेंदबाज हसन महमूद भी पिछले साल पाकिस्तान दौरे पर खेलने के बाद राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं, जहां उन्होंने तीन मैचों में 11.30 की इकॉनमी रेट से तीन विकेट लिए थे। महमूद को डार्विन टेस्ट जीत में शांतो के साथ प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन और अब्दुल गफ्फार सकलैन को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि तेज गेंदबाज नाहिद राणा साइड स्ट्रेन से उबरने के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल से अभियान की शुरुआत करेगा बांग्लादेश
एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेशी टीम भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मेजबान जापान के साथ सीधे क्वार्टर फाइनलिस्ट के तौर पर टूर्नामेंट में उतरेगी। टीम 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में ग्रुप-बी के विजेता के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। बांग्लादेश ने पिछले संस्करण में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन

बांग्लादेश टीम: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मोसादेक हुसैन, यासिर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed