फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मयंक अग्रवाल में दिखती है वीरेंद्र सहवाग की झलक'

Mon, 07 Oct 2019 08:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 07 Oct 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
VVS Laxman says Mayank Agarwal plays fearlessly like his idol Virender Sehwag 
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को लगता है कि मयंक अग्रवाल का बल्लेबाजी में 'बेपरवाह' अंदाज काफी हद तक वीरेंद्र सहवाग से मेल खाता है जो कर्नाटक के इस बल्लेबाज के आदर्श भी हैं।


 

VVS Laxman says Mayank Agarwal plays fearlessly like his idol Virender Sehwag 
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी तरफ पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले टेस्ट दौरे में दो अर्धशतक जमाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में दोहरा शतक (215) बनाने से राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।
 

VVS Laxman says Mayank Agarwal plays fearlessly like his idol Virender Sehwag 
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty

एक स्पोटर्स चैनल के एक्सपर्ट लक्ष्मण ने 'क्रिकेट लाइव' में अग्रवाल के प्रदर्शन के बारे में कहा, 'वह मंझा हुआ बल्लेबाज है और इस मैच में उनका रवैया घरेलू क्रिकेट जैसा ही था। खिलाड़ी अमूमन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने खेल का तरीका बदल देते हैं लेकिन उन्होंने दोनों तरह की क्रिकेट में अपनी शैली बनाए रखी है। मानसिक मजबूती और स्थिरता उनका मजबूत पक्ष है और वह अपने पसंदीदा वीरेंद्र सहवाग की तरह बेपरवाह होकर खेलते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
VVS Laxman says Mayank Agarwal plays fearlessly like his idol Virender Sehwag 
मयंक अग्रवाल - फोटो : social media

हरभजन ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में कई साल खेलने का मयंक को फायदा मिला है क्योंकि वह जानते हैं कि उनसे क्या उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा, 'मयंक जब आगे बढ़कर खेलते हैं तो अपने पांवों का अच्छा इस्तेमाल करते हैं और रिवर्स स्वीप का भी अच्छा नमूना पेश करते हैं। उनके पास कई तरह के स्ट्रोक हैं और जब भी जरूरत पड़ती है वह इन्हें खेलते हैं। वह कड़ी मेहनत करने वाला खिलाड़ी है। घरेलू क्रिकेट में काफी समय बिताने वाला खिलाड़ी पहले ही काफी कुछ सीख चुका होता है।'

विज्ञापन
VVS Laxman says Mayank Agarwal plays fearlessly like his idol Virender Sehwag 
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

हरभजन ने कहा, 'वे भले देर से राष्ट्रीय टीम में आएं लेकिन उन्हें खेल की इतनी अधिक जानकारी और अनुभव होता है कि वे अपने मौके के महत्व को समझते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed