{"_id":"6aeb1871ad0e587d510f8344","slug":"arshdeep-singh-breaks-jacob-duffys-helmet-takes-4-wickets-against-new-zealand-in-1st-odi-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम न्यूजीलैंड: अर्शदीप की रफ्तार से टूटा डफी का हेलमेट, चार विकेट लेकर दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम न्यूजीलैंड: अर्शदीप की रफ्तार से टूटा डफी का हेलमेट, चार विकेट लेकर दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह
Wed, 04 Nov 2026 05:05 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 04 Nov 2026 05:05 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 70 रन देकर चार विकेट झटके। उनकी तेज बाउंसर से न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकब डफी का हेलमेट भी टूट गया।
विज्ञापन
विराट और अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में किया। बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को महज 185 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 70 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनकी एक तेज गेंद ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जैकब डफी के हेलमेट को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
अर्शदीप की गेंद से टूटा जैकब डफी का हेलमेट
मुकाबले के दौरान अर्शदीप सिंह की रफ्तार का कहर देखने को मिला। पारी के अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरे जैकब डफी को अर्शदीप की एक शॉर्ट गेंद ने चौंका दिया। डफी ने गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर आने के बजाय सीधे हेलमेट से जा टकराई। गेंद इतनी तेज थी कि डफी के हेलमेट का एक हिस्सा टूटकर अलग हो गया। हेलमेट का टूटा हुआ हिस्सा स्टंप्स पर भी जा गिरा, लेकिन अच्छी बात यह रही कि बेल्स नहीं गिरीं और डफी रन आउट या बोल्ड नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी।

Arshdeep's fiery bouncer catches Duffy off guard, sending his helmet guard flying! ⚡ Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND https://t.co/f5v9O67dhp
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 4, 2026
आखिरी विकेट के लिए डफी और टिकनर ने जोड़े 39 रन
न्यूजीलैंड की पारी भले ही लड़खड़ा गई थी, लेकिन आखिरी विकेट के लिए जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया। दोनों के बीच 39 रनों की साझेदारी हुई। ब्लेयर टिकनर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों में 34 रन बनाए। उनकी पारी में चार छक्के और एक चौका शामिल रहा। टिकनर ने अर्शदीप सिंह के आखिरी ओवर में भी 19 रन बटोर लिए, जिससे भारतीय गेंदबाज का गेंदबाजी आंकड़ा थोड़ा महंगा हो गया।

अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
अर्शदीप ने चटकाए चार विकेट
अर्शदीप सिंह ने मुकाबले की शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने पांचवें ओवर में विल यंग को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। यंग 11 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए।इसके बाद नौवें ओवर में अर्शदीप ने हेनरी निकोल्स को भी पवेलियन भेज दिया। निकोल्स भी नौ रन ही बना सके। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम 40 रन के स्कोर तक अपने दो अहम विकेट गंवा चुकी थी। अर्शदीप ने बाद में वापसी करते हुए खतरनाक ऑलराउंडर काइल जैमीसन को विराट कोहली के हाथों स्लिप में कैच कराया। जैमीसन सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद उन्होंने ग्लेन फिलिप्स का विकेट लेकर अपना चौथा शिकार पूरा किया। फिलिप्स ने 51 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और दो चौके शामिल थे।

जहीर श्रीनाथ और मोहम्मद शमी की खास लिस्ट में शामिल हुए अर्शदीप
इस मुकाबले में चार विकेट लेने के साथ ही अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की सूची में भी जगह बना ली। न्यूजीलैंड में एक वनडे मुकाबले में चार विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में जवागल श्रीनाथ और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है।

- जवागल श्रीनाथ: 4 विकेट पर 23 रन (ऑकलैंड, 2003)
- जवागल श्रीनाथ: 4 विकेट पर 52 रन (नेपियर, 1995)
- मोहम्मद शमी: 4 विकेट पर 55 रन (नेपियर, 2014)
- अर्शदीप सिंह: 4 विकेट पर 70 रन (ऑकलैंड, 2026)
पिच और मौसम से खुश नजर आए अर्शदीप
मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि पिच पर गेंदबाजों के लिए अच्छी मदद मौजूद थी और भारतीय गेंदबाजों ने उसी का फायदा उठाने की कोशिश की। अर्शदीप ने कहा कि उन्हें विकेट में अच्छी जान नजर आ रही थी। ऐसे में टीम की रणनीति गेंद को सही तरीके से सीम पर डालने और पिच से मिलने वाली मदद का फायदा उठाने की थी।