{"_id":"6aeb3f71d92e80764d0aac94","slug":"ranji-trophy-karnataka-go-top-in-group-b-bengal-struggle-against-maharashtra-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: कर्नाटक की पारी और 314 रन से बड़ी जीत, मुंबई के कोटियान ने झटके सात विकेट; बंगाल पर हार का खतरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी: कर्नाटक की पारी और 314 रन से बड़ी जीत, मुंबई के कोटियान ने झटके सात विकेट; बंगाल पर हार का खतरा
Wed, 04 Nov 2026 07:51 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:51 PM IST
सार
कर्नाटक ने असम को पारी और 314 रन से हराकर रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। मुंबई ने तनुष कोटियान के सात विकेट की बदौलत रेलवे के खिलाफ मजबूत बढ़त बना ली। सर्विसेज के मोहित अहलावत ने पहला प्रथम श्रेणी शतक जड़ा, जबकि महाराष्ट्र के खिलाफ बंगाल की टीम हार के संकट में है। वहीं, त्रिपुरा ने सौराष्ट्र और गुजरात ने केरल पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन
तनुष कोटियान
- फोटो : PTI
विस्तार
रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप मुकाबलों में बुधवार को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कर्नाटक ने असम को पारी और 314 रन से करारी शिकस्त देकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, मुंबई ने तनुष कोटियान की शानदार गेंदबाजी के दम पर रेलवे के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली। ग्रुप सी में सर्विसेज के लिए मोहित अहलावत ने पहला प्रथम श्रेणी शतक जड़ा, जबकि महाराष्ट्र के खिलाफ बंगाल की टीम हार के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
कर्नाटक ने असम को पारी और 314 रन से हराया
- कर्नाटक ने श्रेस गोपाल और शिखर शेट्टी की शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर असम को पारी और 314 रन से हराया। इस जीत के साथ आठ बार की चैंपियन कर्नाटक को सात अंक मिले और वह कुल 16 अंकों के साथ ग्रुप बी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।
- मैच के तीसरे दिन कर्नाटक ने अपनी पहली पारी 577 रन पर छह विकेट के नुकसान पर घोषित की। इससे उसे पहली पारी में 442 रन की विशाल बढ़त मिली। मैनवंत कुमार ने 108 गेंदों में आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। यह इस सीजन में उनका दूसरा शतक था।
- इसके जवाब में असम की दूसरी पारी 40.2 ओवर में महज 128 रन पर सिमट गई। श्रेस गोपाल ने 39 रन देकर चार विकेट और शिखर शेट्टी ने 28 रन देकर तीन विकेट झटके। असम की ओर से कप्तान डेनिश दास ने सर्वाधिक 50 रन बनाए।
- इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को मुश्किल में डाल दिया। 342 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 131 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। उसे जीत के लिए अब भी 211 रन की जरूरत है। संदीप सरकार ने चार विकेट लेकर त्रिपुरा की जीत की उम्मीदें मजबूत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटियान के सात विकेट से मुंबई मजबूत
- ग्रुप डी में मुंबई ने रेलवे के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तनुष कोटियान ने 45 रन देकर सात विकेट झटके, जिससे रेलवे की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई। मुंबई को पहली पारी में 137 रन की बढ़त मिली।
- कोटियान ने लगातार दूसरे मुकाबले में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। इससे पहले उन्होंने हरियाणा के खिलाफ आठ विकेट लिए थे।
- मुंबई ने दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 174 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 311 रन की हो गई थी। अंगकृष रघुवंशी ने 85 गेंदों में 79 रन बनाए, जबकि दिव्यांश सक्सेना 68 रन बनाकर नाबाद थे। रघुवंशी और सक्सेना ने पहले विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की।
- कोटियान ने कहा कि मुंबई की कोशिश पहली पारी में 350 से अधिक की बढ़त हासिल करने की होगी। उन्होंने कहा कि इस पिच पर गेंद ज्यादा टर्न नहीं कर रही थी, इसलिए सटीक गेंदबाजी और दबाव बनाए रखना महत्वपूर्ण रहा।
- इसी ग्रुप में उत्तराखंड ने हरियाणा को 10 विकेट से हराकर बोनस अंक भी हासिल किया। राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश के सामने 447 रन का लक्ष्य रखा है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हिमाचल ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 83 रन बनाए थे और उसे जीत के लिए 364 रन की जरूरत थी।
मोहित अहलावत का पहला प्रथम श्रेणी शतक
- ग्रुप सी में सर्विसेज के बल्लेबाज मोहित अहलावत ने दिल्ली के खिलाफ शानदार 142 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। यह उनका पहला प्रथम श्रेणी शतक है।
- पहली पारी में दिल्ली से 78 रन पिछड़ने के बाद सर्विसेज ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 280 रन बना लिए थे। उसकी कुल बढ़त 202 रन की हो गई है। अहलावत ने 150 गेंदों में 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से 142 रन बनाए।
- उन्होंने रवि चौहान के साथ तीसरे विकेट के लिए 126 रन और कप्तान रजत पालीवाल के साथ चौथे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। पालीवाल 62 रन बनाकर नाबाद थे।
- इससे पहले दिल्ली की पहली पारी 344 रन पर समाप्त हुई। सुमित माथुर 99 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आयुष दोसाझा ने 78 रन बनाए। सर्विसेज के जयंत गोयत ने पांच विकेट हासिल किए।
गुजरात ने केरल को फॉलोऑन दिया
- इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में गुजरात ने केरल के खिलाफ फॉलोऑन लागू कर दिया। गुजरात ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 534 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में केरल की पहली पारी 279 रन पर सिमट गई।
- गुजरात को 255 रन की बढ़त मिली। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक केरल ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 41 रन बना लिए थे। वह अब भी 214 रन पीछे है। केरल की ओर से विष्णु विनोद (66), मोहम्मद अजहरुद्दीन (57) और आदित्य सरवटे (58) ने अर्धशतक लगाए।
- वहीं, झारखंड ने ओडिशा के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली। झारखंड ने पहली पारी आठ विकेट पर 433 रन बनाकर घोषित की। विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज 100 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनका पहला प्रथम श्रेणी शतक था। आदित्य सिंह ने 104 और अनुकूल रॉय ने 89 रन बनाए। जवाब में ओडिशा ने तीसरे दिन स्टंप्स तक बिना विकेट खोए 23 रन बनाए थे।
महाराष्ट्र के खिलाफ संकट में बंगाल
- ग्रुप सी के एक अन्य मुकाबले में महाराष्ट्र ने बंगाल को हार के करीब पहुंचा दिया है। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन बारिश के कारण केवल 27.5 ओवर का खेल हो सका।
- महाराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए और 75 रन की बढ़त हासिल की। तनय सांघवी ने 60 रन बनाकर नाबाद रहते हुए आखिरी विकेट के लिए प्रदीप दाधे (27) के साथ 60 रन की अहम साझेदारी की। इससे महाराष्ट्र 158 रन पर नौ विकेट से आगे बढ़कर 218 रन तक पहुंचा।
- जवाब में बंगाल की दूसरी पारी लड़खड़ा गई। दिन का खेल समाप्त होने तक उसने चार विकेट पर 76 रन बनाए थे। उसकी कुल बढ़त महज एक रन की थी। तनय सांघवी ने दो विकेट लिए, जबकि प्रदीप दाधे ने कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का विकेट हासिल किया।
- इससे पहले बंगाल की पहली पारी 143 रन पर सिमट गई थी। मोहम्मद शमी ने चार और शाहबाज अहमद ने तीन विकेट लिए थे। बंगाल को अपनी अजेय लय बरकरार रखने के लिए अंतिम दिन बड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
विदर्भ ने मध्य प्रदेश को पारी और 20 रन से हराया
- रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए मुकाबले में विदर्भ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को पारी और 20 रन से हरा दिया। बुधवार को मैच के तीसरे दिन विदर्भ ने यह जीत बोनस अंक के साथ अपने नाम की। टीम की जीत में भारतीय स्पिनर हर्ष दुबे और पार्थ रेखड़े की अहम भूमिका रही। दोनों गेंदबाजों ने मध्य प्रदेश की दूसरी पारी में पांच-पांच विकेट हासिल किए।
- पहली पारी में 9/45 के शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष दुबे ने दूसरी पारी में भी अपना जलवा बरकरार रखा। उन्होंने 37 रन देकर पांच विकेट झटके। इस तरह दुबे ने पूरे मैच में कुल 14 विकेट अपने नाम किए। वहीं, पार्थ रेखड़े ने केवल सात ओवर गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।
- विदर्भ के गेंदबाजों के सामने मध्य प्रदेश की दूसरी पारी महज 105 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सक्षम पुरोहित ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। इस जीत के साथ दो बार की रणजी चैंपियन विदर्भ चार मैचों में कुल 26 अंक लेकर ग्रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।
गोवा ने बिहार को पारी और 177 रन से हराया
ग्रुप-ए के एक अन्य मुकाबले में मेजबान गोवा ने बिहार को पारी और 177 रन से करारी शिकस्त दी। गोवा ने पहली पारी में 397 रन बनाए थे। इसके जवाब में बिहार की टीम पहली पारी में नौ विकेट पर 107 रन ही बना सकी।
इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए बिहार की दूसरी पारी भी 113 रन पर सिमट गई। गोवा की ओर से कप्तान ललित यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि यश कसवांकर ने तीन विकेट हासिल किए। इस जीत से गोवा को भी सात अंक मिले।
ग्रुप-ए के एक अन्य मुकाबले में मेजबान गोवा ने बिहार को पारी और 177 रन से करारी शिकस्त दी। गोवा ने पहली पारी में 397 रन बनाए थे। इसके जवाब में बिहार की टीम पहली पारी में नौ विकेट पर 107 रन ही बना सकी।
इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए बिहार की दूसरी पारी भी 113 रन पर सिमट गई। गोवा की ओर से कप्तान ललित यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि यश कसवांकर ने तीन विकेट हासिल किए। इस जीत से गोवा को भी सात अंक मिले।
उत्तर प्रदेश ने बनाई 100 रन की बढ़त
कानपुर में खेले जा रहे मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी में मजबूत स्थिति बना ली है। बड़ौदा के 355 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश ने आठ विकेट पर 455 रन बना लिए हैं। इस तरह टीम को पहली पारी के आधार पर 100 रन की बढ़त मिल गई है। उत्तर प्रदेश की ओर से आदर्श सिंह ने 162 और माधव कौशिक ने 137 रन की शानदार पारियां खेलीं। आर्यन जुयाल ने भी 67 रन का योगदान दिया। बड़ौदा की ओर से महेश पिठिया ने पांच विकेट झटके। मैच के ड्रॉ होने की स्थिति में उत्तर प्रदेश को पहली पारी की बढ़त के आधार पर अंक मिलने की उम्मीद है।
कानपुर में खेले जा रहे मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी में मजबूत स्थिति बना ली है। बड़ौदा के 355 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश ने आठ विकेट पर 455 रन बना लिए हैं। इस तरह टीम को पहली पारी के आधार पर 100 रन की बढ़त मिल गई है। उत्तर प्रदेश की ओर से आदर्श सिंह ने 162 और माधव कौशिक ने 137 रन की शानदार पारियां खेलीं। आर्यन जुयाल ने भी 67 रन का योगदान दिया। बड़ौदा की ओर से महेश पिठिया ने पांच विकेट झटके। मैच के ड्रॉ होने की स्थिति में उत्तर प्रदेश को पहली पारी की बढ़त के आधार पर अंक मिलने की उम्मीद है।
जम्मू-कश्मीर भी मजबूत स्थिति में
श्रीनगर में खेले जा रहे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पुडुचेरी के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है। पुडुचेरी के 385 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर ने पांच विकेट पर 491 रन बना लिए हैं। टीम को अब तक 106 रन की बढ़त मिल चुकी है और एक दिन का खेल बाकी है। जम्मू-कश्मीर की ओर से शुभम खजूरिया ने 190 और कमरान इकबाल ने 160 रन की शानदार पारियां खेलीं। कवलप्रीत सिंह ने भी 53 रन बनाए। ऐसे में जम्मू-कश्मीर को पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक मिलने की संभावना है।
श्रीनगर में खेले जा रहे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पुडुचेरी के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है। पुडुचेरी के 385 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर ने पांच विकेट पर 491 रन बना लिए हैं। टीम को अब तक 106 रन की बढ़त मिल चुकी है और एक दिन का खेल बाकी है। जम्मू-कश्मीर की ओर से शुभम खजूरिया ने 190 और कमरान इकबाल ने 160 रन की शानदार पारियां खेलीं। कवलप्रीत सिंह ने भी 53 रन बनाए। ऐसे में जम्मू-कश्मीर को पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक मिलने की संभावना है।