फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PV Sindhu on Shubman Gills Temple Device Use, Says Recovery Is Key for Athletes

गिल के टेंपल डिवाइस इस्तेमाल पर बोलीं सिंधू: बताया खिलाड़ियों के लिए क्यों जरूरी है रिकवरी, जानिए क्या कहा

Wed, 04 Nov 2026 06:06 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 04 Nov 2026 06:06 PM IST
सार

पीवी सिंधू ने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए शरीर की रिकवरी सबसे जरूरी है। उन्होंने शुभमन गिल के टेंपल डिवाइस इस्तेमाल करने पर अपनी राय साझा करते हुए बताया कि नींद, हार्ट रेट, एचआरवी और पोषण की निगरानी से खिलाड़ी अपनी फिटनेस को बेहतर समझ सकते हैं। 

विज्ञापन
PV Sindhu on Shubman Gills Temple Device Use, Says Recovery Is Key for Athletes
पीवी सिंधू-शुभमन गिल - फोटो : ANI

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी के बेहतर प्रदर्शन के लिए रिकवरी सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। उन्होंने कहा कि नींद, हार्ट रेट वैरिएबिलिटी (एचआरवी) और मानसिक क्षमता जैसे मानकों की निगरानी से खिलाड़ियों को अपने शरीर की स्थिति समझने और प्रदर्शन में सुधार करने में मदद मिल सकती है। सिंधू भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के टेंपल डिवाइस इस्तेमाल करने को लेकर अपनी राय साझा कर रही थीं। उन्होंने बताया कि वह खुद भी लंबे समय से इस डिवाइस का इस्तेमाल कर रही हैं और उन्हें इसका अनुभव काफी अच्छा लगा है।
विज्ञापन
Trending Videos

PV Sindhu on Shubman Gills Temple Device Use, Says Recovery Is Key for Athletes
पीवी सिंधू - फोटो : ANI
रिकवरी पर ध्यान देना हर खिलाड़ी के लिए जरूरी
गिल को डिवाइस से मिलने वाले आंकड़ों के इस्तेमाल के बारे में सलाह देने के सवाल पर सिंधू ने कहा कि हर खेल और हर खिलाड़ी की जरूरत अलग होती है। हालांकि, रिकवरी एक ऐसा पहलू है, जिस पर सभी खिलाड़ियों को विशेष ध्यान देना चाहिए। सिंधू के मुताबिक, डिवाइस से मिलने वाले आंकड़ों के जरिए खिलाड़ी यह समझ सकते हैं कि उनकी नींद कैसी रही, शरीर कितनी अच्छी तरह रिकवर कर रहा है और उनकी शारीरिक स्थिति क्या है। उन्होंने कहा, 'जब आप डेटा देखते हैं तो आपको अपने शरीर की स्थिति, रिकवरी और नींद के बारे में समझने में मदद मिलती है। यह हर व्यक्ति पर निर्भर करता है, लेकिन एक एथलीट के लिए रिकवरी सबसे महत्वपूर्ण चीज है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरवी से लेकर पोषण तक की जानकारी देता है डिवाइस
सिंधू ने बताया कि टेंपल डिवाइस केवल नींद और हार्ट रेट ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी नजर रखता है। इसमें मानसिक क्षमता, एचआरवी स्कोर, हृदय गति और पोषण से जुड़ी जानकारी भी शामिल है। डिवाइस के जरिए खिलाड़ी अपने खानपान, भोजन में मौजूद पोषक तत्वों और मैक्रोन्यूट्रिएंट्स की जानकारी भी ट्रैक कर सकते हैं।

सिंधू ने कहा कि शुभमन गिल लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें अपने शरीर की जरूरतों की अच्छी समझ होगी। ऐसे में उन्हें कोई नई सलाह देने के बजाय वह इस बात से खुश हैं कि गिल भी अपनी फिटनेस और रिकवरी को बेहतर बनाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

PV Sindhu on Shubman Gills Temple Device Use, Says Recovery Is Key for Athletes
पीवी सिंधू-विराट कोहली - फोटो : ANI
विराट कोहली की सलाह ने मुश्किल दौर में बढ़ाया हौसला
  • बातचीत के दौरान सिंधू ने अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों के बीच संवाद और अनुभव साझा करने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट और एथलेटिक्स के दिग्गज खिलाड़ियों से हुई बातचीत ने उन्हें कई बार मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद की है।
  • पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए सिंधु ने कहा कि जब वह अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रही थीं, तब कोहली की सलाह ने उन्हें काफी प्रेरित किया।
  • सिंधू के अनुसार, कोहली ने उन्हें खुद को प्रेरित रखने, सकारात्मक सोचने और मैदान पर उतरकर खेल का आनंद लेने की सलाह दी थी। इस बातचीत से उन्हें मानसिक रूप से मजबूत होने में मदद मिली।

PV Sindhu on Shubman Gills Temple Device Use, Says Recovery Is Key for Athletes
नीरज चोपड़ा - फोटो : IANS
नीरज चोपड़ा से भी मिलती है प्रेरणा
सिंधू ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के साथ बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों से बातचीत करने पर यह समझने का मौका मिलता है कि वे सफलता और असफलता को किस तरह देखते हैं। उनके मुताबिक, हर खेल और हर खिलाड़ी की परिस्थितियां अलग होती हैं, लेकिन देश के लिए मेहनत करना और पहचान बनाना सभी खिलाड़ियों को प्रेरित करता है। सिंधू ने कहा कि दूसरे खिलाड़ियों से बातचीत करने पर यह जानने में मदद मिलती है कि वे सफलता के समय क्या सोचते हैं, मुश्किल दौर में खुद को कैसे संभालते हैं और मानसिक रूप से चुनौतियों से कैसे बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed