Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs New Zealand 1st ODI Captain Shubman Gill reaction after win praise Indian Bowler

भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले वनडे में जीत के बाद गिल ने इस गेंदबाज को सराहा, बोले- वह इस परिस्थिति के लिए फिट

Wed, 04 Nov 2026 05:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Nov 2026 05:27 PM IST
सार

  • भारतीय टीम ने ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराया।
  • पहले वनडे में शानदार जीत के पीछे गेंदबाजों की भूमिका अहम रही। अंशुल कंबोज ने भी दमदार प्रदर्शन किया।
  • कप्तान गिल ने मैच के बाद भारतीय गेंदबाजों, विशेषकर कंबोज को जमकर सराहा।

विज्ञापन
India Vs New Zealand 1st ODI Captain Shubman Gill reaction after win praise Indian Bowler
शुभमन गिल - फोटो : BCCI (videograb)

विस्तार

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अंशुल कंबोज के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियां इस तेज गेंदबाज के बेहद अनुकूल हैं। कंबोज ने उछाल भरी विकेट पर बादल छाए रहने की स्थिति में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए और न्यूजीलैंड को 185 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने पहला वनडे जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय गेंदबाजों के लिए क्या बोले गिल?
गिल ने मैच के बाद कहा, अंशुल जिस तरह के गेंदबाज हैं उन्हें देखते हुए मुझे लगता है कि वह इन परिस्थितियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त गेंदबाज हैं। वह हमेशा तेज गेंदबाजी करते हैं, गेंद को सीम कराने की कोशिश करते हैं और पुरानी गेंद से भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। हमें लगा कि जब विकेट से ज्यादा मदद नहीं मिल रही हो तो वह अतिरिक्त उछाल पैदा कर सकते हैं और उन्होंने आज जिस तरह से गेंदबाजी की उन्हें देखना वास्तव में शानदार था।

गिल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। कंबोज के अलावा अर्शदीप सिंह ने चार और गुरनूर बराड़ ने तीन विकेट लिए। गिल ने विराट कोहली के एक हाथ से पकड़े गए कैच और रोहित शर्मा का डेरिल मिचेल को रन आउट करने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छी थी और हमारी फील्डिंग भी शानदार रही। मुझे लगता है कि रोहित भाई ने जो रन आउट किया उससे मैच का रुख पलट गया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण बिगड़ी लय 
गिल ने स्वीकार किया कि बार-बार बारिश के कारण खेल में रुकावट आने से बल्लेबाजों की लय बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा, जब आप अच्छी स्थिति में हों और फिर बारिश हो जाए और विकेट थोड़ा तेज हो जाए या बारिश के बाद पिच थोड़ी फिसलन भरी हो जाए, तो रन बनाना आसान नहीं होता है। लेकिन हमने सहज होकर बल्लेबाजी करने पर ध्यान दिया जिससे हमारे लिए चीजें आसान हो गई।

कंबोज ने कहा कि वह केवल ‘बेसिक्स’ पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, लगातार एक ही लेंथ और लाइन पर गेंदबाजी करना और विकेट की प्रकृति पर ध्यान केंद्रित नहीं करना महत्वपूर्ण था। मैंने बेसिक्स पर ध्यान दिया तथा सही लाइन और सही लेंथ पर गेंदबाजी की। मुझे विकेट से अच्छी उछाल मिल रही थी इसलिए मुझे केवल अपनी लेंथ पर ध्यान देना था और मैंने वही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed