फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 2nd Semi-Final IND vs ENG Know Who will Replace Dawid Malan for England vs India

IND vs ENG: विस्फोटक फिल साल्ट या यह अनुभवी ऑलराउंडर, डेविड मलान की जगह कौन होगा इंग्लैंड की टीम में शामिल?

Tue, 08 Nov 2022 04:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: रोहित राज Updated Tue, 08 Nov 2022 04:29 PM IST
सार

आईसीसी टी20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज डेविड मलान ग्रुप-1 में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे। वह अपनी बल्लेबाजी में निरंतरता के कारण लंबे समय से शीर्ष पांच में कायम में हैं। मलान रैंकिंग में इंग्लैंड ने सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 2nd Semi-Final IND vs ENG Know Who will Replace Dawid Malan for England vs India
डेविड मलान और जोस बटलर - फोटो : T20 World Cup

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच एडिलेड में खेला जाएगा। दोनों टीमें गुरुवार (10 नवंबर) को आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया सुपर-12 के दौरान ग्रुप-2 में पांच में से चार मैच जीती थी। वह आठ अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंची थी। वहीं, इंग्लैंड पांच में से तीन जीता था और एक मैच में नतीजा नहीं निकला था। उसके सात अंक थे। सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। उसके नंबर-1 बल्लेबाज डेविड मलान का भारत के खिलाफ खेलना मुश्किल है।
विज्ञापन


आईसीसी टी20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज डेविड मलान ग्रुप-1 में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे। तीसरे क्रम पर वह टीम के मुख्य बल्लेबाज हैं। उन्होंने 55 मैचों की 53 पारियों में 1748 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.84 और स्ट्राइक रेट 135.71 रहा है। वह अपनी बल्लेबाजी में निरंतरता के कारण लंबे समय से शीर्ष पांच में कायम में हैं। मलान रैंकिंग में इंग्लैंड ने सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

T20 World Cup 2022 2nd Semi-Final IND vs ENG Know Who will Replace Dawid Malan for England vs India
फिल साल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
क्या साल्ट होंगे सही उम्मीदवार?
भारत के खिलाफ मैच से पहले इंग्लिश कप्तान जोस बटलर के सामने मलान के रिप्लेसमेंट को ढूंढने की चुनौती होगी। लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर साल्ट को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। वह तीसरे क्रम पर खेलने के अलावा ओपनिंग भी कर सकते हैं। जरूरत पड़ने साल्ट फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। इससे पहले पाकिस्तान दौरे पर उन्होंने लाहौर में 41 गेंद पर नाबाद 88 रन की पारी खेली थी। इस दौरान 13 चौके और तीन छक्के लगाए।

साल्ट 11 इंटरनेशनल टी20 में 23.50 की औसत और 164.33 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बना चुके हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं। ओवरऑल टी20 मैचों की बात करें उन्होंने 165 की 160 पारियों में 3807 रन बनाए हैं। इस दौरान 26 अर्धशतक ठोके हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 130 छक्के उड़ाए हैं। अगर साल्ट टीम में शामिल होते हैं तो वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भारतीय टीम को परेशान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल

T20 World Cup 2022 2nd Semi-Final IND vs ENG Know Who will Replace Dawid Malan for England vs India
क्रिस जॉर्डन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या जॉर्डन को शामिल करना ठीक होगा?
इंग्लैंड की टीम ने सुपर-12 में मजबूत बल्लेबाजी के साथ खेलना पसंद किया। उसने चार मुख्य गेंदबाज रखे और बेन स्टोक्स, मोईन अली और लिया लिविंगस्टोन का इस्तेमाल बचे ओवरों को पूरा करने के लिए किया। टूर्नामेंट से पहले ऐसा नहीं था। इंग्लैंड पांच गेंदबाजों के साथ उतरता था। अगर वह इसी रवैये के साथ भारत के खिलाफ उतरने के बारे में सोचता है तो एक अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकता है। ऐसे में सैम करन को आठवें की जगह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी होगी।

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले क्रिस जॉर्डन को टीम में डेविड मलान की जगह मौका मिल सकता है। वह जरूरत पड़ने पर तेजी से 15-20 रन भी बना सकते हैं। 34 साल के जॉर्डन टीम के नियमित सदस्य थे, लेकिन पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की हार के बाद उनकी जगह टीम में पक्की नहीं है। वह मार्क वुड और सैम करन के साथ मिलकर कहर बरपा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: T20 WC: टी20 विश्व कप में अब तक स्टार रहे हैं ये खिलाड़ी, कोहली-सूर्या हमेशा चमके तो राहुल अहम मौके पर चले
विज्ञापन

T20 World Cup 2022 2nd Semi-Final IND vs ENG Know Who will Replace Dawid Malan for England vs India
डेविड विली - फोटो : सोशल मीडिया
डेविड विली को भी मिल सकता है मौका
फिल साल्ट और क्रिस जॉर्डन के अलावा एक और खिलाड़ी है जो टीम में आने का हकदार है। उसका नाम डेविड विली है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विली स्विंग करा सकते हैं। वह पावरप्ले में विकेट लेकर टीम को दे सकते हैं। इसके अलावा निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। इंग्लैंड के पास क्रिस वोक्स, सैम करन और बेन स्टोक्स जैसे स्विंग बॉलर हैं। ऐसे में विली का खेलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed