पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे ने ही महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को निभाने के लिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ट्रेनिंग दी थी। उन्होंने कहा कि इस युवा अभिनेता की मौत से एक बेहतरीन यात्रा अधूरी रह गई। सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार की सुबह मुंबई में खुदकुशी कर ली। वह 34 साल के थे।
धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में सुशांत को ट्रेनिंग देने वाले मोरे ने कहा, 'मैं बस यही दो शब्द कह सकता हूं कि यह चौंकाने वाली खबर है, जिस पर विश्वास नहीं हो रहा। जब आप इतनी युवा प्रतिभा के साथ काम करते हो तो आप यही सवाल पूछते हो कि ऐसा क्यों हुआ? उसने यह कदम क्यों उठाया?'
3 of 5
सुशांत के जाने से खेल जगत में भी शोक की लहर
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'हमने एक प्यारा बच्चा, कर्मठ, शिक्षित और सफल व्यक्ति को गंवा दिया, उन्होंने उस भूमिका के लिए लगातार नौ महीने तक अभ्यास किया था। इस युवा एक्टर ने धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट में महारत हासिल की। वह क्रिकेटर की तरह ट्रेनिंग करते थे।'
4 of 5
किरण मोरे और दूसरी ओर प्रमोशन के दौरान धोनी के साथ सुशांत
- फोटो : ट्विटर
राष्ट्रीय चयन समिति के पूर्व चेयरमैन ने कहा, 'विकेटकीपिंग बहुत अलग होती है। मैंने उन्हें कई बार डांट लगाई, लेकिन वह कभी बुरा नहीं मानते। कई बार हाथों, बाजुओं और जांघ में गेंद लगी, लेकिन हमेशा खेलने के लिए तैयार रहते। एक शानदार सफर अधूरा रह गया।'
5 of 5
किरण मोरे
- फोटो : ट्विटर
मोरे ने साथ ही कोविड-19 महामारी के समय में मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, 'मानसिक रूप से हमें मजबूत होना चाहिए। विशेषकर इस समय चीजें जिस तरह से चल रही हैं। हमें अपने परिवार और दोस्तों से अच्छा रिश्ता बनाए रखने की जरूरत है।'