{"_id":"5ee630c162daaa44ff7154f7","slug":"sushant-singh-rajput-was-a-good-kid-he-never-mind-my-scoldings-recall-kiran-more","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौ माह की कड़ी मेहनत के बाद 'धोनी' बने थे सुशांत, किरण मोरे ने साझा किए प्रैक्टिस के किस्से","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नौ माह की कड़ी मेहनत के बाद 'धोनी' बने थे सुशांत, किरण मोरे ने साझा किए प्रैक्टिस के किस्से
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 15 Jun 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
किरण मोरे और सुशांत राजपूत
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे ने ही महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को निभाने के लिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ट्रेनिंग दी थी। उन्होंने कहा कि इस युवा अभिनेता की मौत से एक बेहतरीन यात्रा अधूरी रह गई। सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार की सुबह मुंबई में खुदकुशी कर ली। वह 34 साल के थे।
2 of 5
- फोटो : file photo
धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में सुशांत को ट्रेनिंग देने वाले मोरे ने कहा, 'मैं बस यही दो शब्द कह सकता हूं कि यह चौंकाने वाली खबर है, जिस पर विश्वास नहीं हो रहा। जब आप इतनी युवा प्रतिभा के साथ काम करते हो तो आप यही सवाल पूछते हो कि ऐसा क्यों हुआ? उसने यह कदम क्यों उठाया?'
3 of 5
सुशांत के जाने से खेल जगत में भी शोक की लहर
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'हमने एक प्यारा बच्चा, कर्मठ, शिक्षित और सफल व्यक्ति को गंवा दिया, उन्होंने उस भूमिका के लिए लगातार नौ महीने तक अभ्यास किया था। इस युवा एक्टर ने धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट में महारत हासिल की। वह क्रिकेटर की तरह ट्रेनिंग करते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किरण मोरे और दूसरी ओर प्रमोशन के दौरान धोनी के साथ सुशांत
- फोटो : ट्विटर
राष्ट्रीय चयन समिति के पूर्व चेयरमैन ने कहा, 'विकेटकीपिंग बहुत अलग होती है। मैंने उन्हें कई बार डांट लगाई, लेकिन वह कभी बुरा नहीं मानते। कई बार हाथों, बाजुओं और जांघ में गेंद लगी, लेकिन हमेशा खेलने के लिए तैयार रहते। एक शानदार सफर अधूरा रह गया।'
विज्ञापन
5 of 5
किरण मोरे
- फोटो : ट्विटर
मोरे ने साथ ही कोविड-19 महामारी के समय में मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, 'मानसिक रूप से हमें मजबूत होना चाहिए। विशेषकर इस समय चीजें जिस तरह से चल रही हैं। हमें अपने परिवार और दोस्तों से अच्छा रिश्ता बनाए रखने की जरूरत है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।