फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL और टी-20 विश्व कप दोनों में धमाल मचाना चाहते हैं रोहित, टेस्ट को लेकर कही ये बात

Sun, 14 Jun 2020 09:18 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 14 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma Wants To Play In Both Tournament T20 World Cup And Ipl
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के धमाकेदार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस साल टी-20 वर्ल्ड कप और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दोनों में खेलना चाहते हैं। लेकिन इस तरह की आशंका है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दोनों में से एक टूर्नामेंट का ही आयोजन हो पाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है, जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीई) ने इंडियन प्रीमियर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।

Rohit Sharma Wants To Play In Both Tournament T20 World Cup And Ipl
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह की अटकलें हैं कि अगर टी-20 विश्व कप स्थगित होता है तो इस विंडो में आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है। रोहित ने अपने प्रशंसकों के साथ बात करने के लिए इंस्टाग्राम चैट शुरू की है। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वह इस साल किसे प्राथमिकता देंगे तो उन्होंने कहा कि वह संभवत: दोनों में खेलना चाहते हैं।

Rohit Sharma Wants To Play In Both Tournament T20 World Cup And Ipl
मुंबई इंडियंस - फोटो : मुंबई इंडियंस

रोहित आईपीएल में चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की अगुआई करते हैं। इस स्टार सलामी बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय टीम इस साल जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलना चुनौतीपूर्ण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma Wants To Play In Both Tournament T20 World Cup And Ipl
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट की सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच तीन दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा। एडिलेड ओवल में दूसरा टेस्ट दिन-रात्रि का होगा। महेंद्र सिंह धोनी को एक शब्द में बयां करने के लिए कहने पर रोहित ने कहा, 'लेजेंड'। रोहित ने साथ ही कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जेसन राय को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed