फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka former players arnold trolled after support to dickwella

बेईमान डिकवेला का बचाव कर रहे श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर पर लोगों ने उतारा गुस्सा 

Tue, 21 Nov 2017 08:30 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 21 Nov 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
sri lanka former players arnold trolled after support to dickwella
डिकवेला
कोलकाता टेस्ट में समय की बर्बादी कर रहे बेईमान बल्लेबाज निरोशन डिकवेला के बचाव में उतरे श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रसल अर्नाल्ड को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। अर्नाल्ड ने निरोशन की इस हरकत को सही ठहराते हुए उनका बचाव किया था। दरअसल मैच के दौरान डिकवेला ने समय बर्बाद करने की कोशिश की। जिसके बाद कप्तान कोहली और मोहम्मद शमी भड़क गए। बाद में अंपायरों ने बीच-बचाव किया। अंतिम दिन मैच में टीम इंडिया को अधिक से अधिक ओवर फेंकने थे। ताकि श्रीलंका को ऑल आउट कर मैच जीता जा सके। लेकिन डिकवेला ने समय बर्बाद करने की कोशिश की ताकि उन्हें कम से कम ओवर खेलने को मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
 


 

अर्नाल्ड ने डिकेलवा की बाउंड्री का हवाला देते हुए उन्हें समझदार खिलाड़ी बताया

sri lanka former players arnold trolled after support to dickwella
श्रीलंका बेईमानी - फोटो : self
अर्नाल्ड ने डिकेलवा द्वारा मारी गई बाउंड्री का हवाला देते हुए उन्हें क्रिकेट का एक समझदार खिलाड़ी बताया था। इस पर लोगों ने ट्विटर पर अर्नाल्ड पर जमकर निशाना साधा। लोगों ने कहा कि अहम मैच में कम समय के बीच टाइम की बर्बादी एक बेहतर क्रिकेट नहीं कही जा सकती। इससे खेल भावना का अपमान होता है। 

लोगों ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों को दी नसीहत

sri lanka former players arnold trolled after support to dickwella
डिकवेला
एक अन्य यूजर्स ने कहा कि इसके बाद दिनेश चंडीमल का स्टंप बिखेरना तथा डिकवेला को एलबीडब्‍ल्यू करना भी क्रिकेट की एक खास कला को दिखाता है। उल्लेखनीय है कि इस हरकत के कुछ देर बाद ही चंडीमल को मोहम्मद शमी ने क्लीन बोल्ड कर दिया था। इसके बाद निरोशन डिकवेला को भुवनेश्वर ने एलबीडब्‍ल्यू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed