फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sehwag says, team india coach post is the matter of setting

सहवाग का खुलासा- BCCI में सेटिंग होती तो बन जाता टीम इंडिया का कोच

Sat, 16 Sep 2017 07:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Sep 2017 07:35 AM IST
विज्ञापन
sehwag says, team india coach post is the matter of setting
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा किया है कि उन्होंने कप्तान विराट कोहली से बात करके और उनके कहने पर ही टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

 

उन्होंने साथ ही कहा कि उनकी कोई सेटिंग नहीं थी, इसलिए वे कोच नहीं बन पाए और अब कभी इस पद के लिए आवेदन नहीं करेंगे। सहवाग टीम इंडिया के कोच पद की रेस में कप्तान कोहली की पसंद रवि शास्त्री से पिछड़ गए थे, जो अब भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं।

विज्ञापन

 

 

हालांकि कोच चुनने का फैसला सर्वसम्मति से नहीं लिया गया था। क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के एक सदस्य सौरव गांगुली शास्त्री को चुने जाने के खिलाफ थे, जबकि सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण ने रवि के पक्ष में अपनी सहमति दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सहवाग ने एक टीवी कार्यक्रम के चैट शो में कहा, देखिए, मैं कोच इसलिए नहीं बन पाया क्योंकि जिन लोगों के पास कोच चुनने का अधिकार था, उनसे मेरी कोई सेटिंग नहीं थी। वीरू बोले, मैंने कभी भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने के बारे में नहीं सोचा था।
 

 

मगर, बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी और जीएम (गेम डेवलपमेंट) एमवी श्रीधर मेरे पास आए और मुझसे इस बारे में सोचने के लिए कहा। मैंने काफी सोचा। यहां तक कि कप्तान विराट से भी बात की।

उन्होंने मुझसे कहा कि आपको इस पर आगे बढ़ना चाहिए, इसी के बाद मैंने आवेदन किया। अगर आप मुझसे पूछें तो मैं यही कहूंगा कि मैं कभी इसके लिए इच्छुक नहीं था। मगर तब मैंने सोचा कि सभी मुझसे आग्रह कर रहे हैं तो मुझे उनकी मदद करनी चाहिए। मैं तब भी अपनी इच्छा से इस पद के लिए आवेदन नहीं करना चाहता था और भविष्य में भी कभी आवेदन नहीं करूंगा। 



शास्त्री ने पहले कहा था-मैं आवेदन नहीं करूंगा...

सहवाग बोले, जब मैं चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इंग्लैंड में था, तब मैंने रवि शास्त्री से पूछा था कि आपने कोच पद के लिए आवेदन क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा, वो इसलिए क्योंकि मैं पुरानी गलतियां दोहराना नहीं चाहता। अगर रवि ने तब आवेदन दे दिया होता तो मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए कोई मौका होता। फिर मैं आवेदन ही नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed