{"_id":"6e7ac916-aa76-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"richards-advises-daredevils-to-have-faith-and-be-solid","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का हौसला बढ़ाने को डेयरडेविल्स से जुड़े रिचर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली का हौसला बढ़ाने को डेयरडेविल्स से जुड़े रिचर्ड्स
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 21 Apr 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज रहे वेस्ट इंडीज के विवियन रिचर्ड्स दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ एंबेसडर और सलाहकार के रूप में जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
सर रिचर्ड्स के टीम के साथ जुड़ने से दिल्ली डेयरडेविल्स को नया हौसला मिलेगा जिसका प्रदर्शन इस सत्र में अब तक बेहद ही खराब रहा है।
रिचर्ड्स ने टीम के साथ पहली बार बातचीत के बाद कहा, ‘मुझे इस सत्र में डेयरडेविल्स के साथ काम करने का इंतजार है। मैं जानता हूं कि इस टीम में बेहतरीन क्षमता वाले कई खिलाड़ी हैं और कइयों में शानदार प्रतिभा है जो उच्च स्तर पर सफल होना चाहते हैं। मेरे लिए यह एक अलग अनुभव होगा कि मैं इन खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर सकूं।’
विज्ञापन