{"_id":"5a55ee3c4f1c1b346f8b5fd9","slug":"rahul-dravid-and-sunil-joshi-son-strike-a-match-winning-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर द्रविड़ ने लगाया मैच विनिंग शतक, पर सुनील जोशी के बेटे ने मारी बाजी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जूनियर द्रविड़ ने लगाया मैच विनिंग शतक, पर सुनील जोशी के बेटे ने मारी बाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
समित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया की 'दीवार' माने जाने वाले पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे समित भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। समित ने मंगलवार को कर्नाटक स्टेट अंडर-14 टूर्नामेंट में 150 रन की शानदार शतकीय पारी खेली है। इस टूर्नामेंट में समित 'माल्या इंटरनेशनल स्कूल' की टीम से खेल रहे हैं। समित की इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 50 ओवर में 500 रन ठोक डाले, जिसके जवाब में विवेकानंद स्कूल की टीम महज 88 रन पर सिमट गई। इस मैच मे माल्य इंटरनेशनल स्कूल ने 412 रन की विशाल जीत दर्ज की।
विज्ञापन
बाते दें कि इस मैच में द्रविड के बेटे के अलावा एक और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील जोशी के बेटे आर्यन जोशी ने भी शिरकत की। आर्यन ने समित से भी बेहतर बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए 154 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
यह पहला ऐसा मौका नहीं है जब समित ने इतनी छोटी उम्र में अपनी कलात्मक बल्लेबाजी का प्रदर्शन दुनिया के सामने रखा है। इससे पहले भी वह कई बार अपने बल्ले से कमाल दिखा चुके हैं। अंडर-14 के लिए आयोजित टाइगर कप टूर्नामेंट में भी जूनियर द्रविड़ ने फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल के खिलाफ 125 रनों की शानदारी पारी खेली थी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ंः जूनियर द्रविड़ पिता जैसे क्रिकेट में कमा रहे हैं नाम, दोनों के बीच का फर्क हो गया है बड़ा
साल 2015 में गोपालन क्रिकेट चैलेंज की तरफ से उन्हें अंडर-12 का बेस्ट बैट्समैन का खिताब मिल चुका है। इसके अलावा माल्या अदिति स्कूल की तरफ से खेलते हुए वह फाइनल मुकाबलों में तीन बार हाफ सेंचुरी लगाकर टीम को जितवा चुके है। माल्या अदिति स्कूल के लिए फाइनल मुकाबलों में खेलते हुए उनका स्कोर 77 नाबाद, 93 और 77 रह चुका है।