फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahiul Dravids son Samit Dravid creates ripples in KSCA U14 cricket

जूनियर द्रविड़ पिता जैसे क्रिकेट में कमा रहे हैं नाम, दोनों के बीच का फर्क हो गया है बड़ा

Sat, 09 Dec 2017 07:53 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 07:53 AM IST
विज्ञापन
Rahiul Dravids son Samit Dravid creates ripples in KSCA U14 cricket
समित द्रविड - फोटो : crictracker.com

टीम इडिया के पूर्व कप्तान और 'द वॉल' नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ के बेटे समित बहुत ही कम उम्र में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस युवा खिलाड़ी ने बेंगलुरू में आयोजित लोकल टूर्नामेंट में जबरदस्त परफॉर्मेंस कर खूब सुर्खियां बटोरी। समित लगातार अपने ऐज ग्रुप के साथ क्ल्ब टीम की तरफ से खेल रहे हैं और अपने स्कूल टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


फिलहाल समित बेंगलुरु में आयोजित कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए)  इंटर जोनल अंडर-14 टूर्नामेंट में अपने परफॉमेंस से खूब सुर्खीयां बटोर रहे हैं। वो अभी केवल 12 साल के हैं और केएससीए टूर्नामेंट में बेंगलुरु की तरफ से खेल रहे हैं। रायचूर जोन के मुकाबले में द्रविड़ ने अच्छी गेंदबाजी की। वो 28 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। समित मीडियम पेश गेंदबाजी करते हैं। इनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी बेंगलुरु जोन 190 के विशाल स्कोर से मैच हार गया।
विज्ञापन


पढ़ेंः- इस पूर्व दिग्गज कप्तान ने कहा, दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का अच्छा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब समित चर्चा में आए हैं। इससे पहले साल 2015 में अपने स्कूल की तरफ से खेले गए मैच में समित ने 3 अर्दशतक लगाए थे, तब वो 9 साल के थे।  उन्होंने उस साल माल्या इंटरनेशनल स्कूल के लिए अंडर-12 का टूर्नामेंट खेले थे। इसके साथ समित साल 2016 में टाइगर कप खेले हैं।

उन्होंने फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल के खिलाफ बेंगलुरु यूनाइटेड क्रिकेट क्ल्ब की तरफ से 125 रन की शानदार पारी खेली। इस तरह जूनियर द्रविड़ अपने परफॉर्मेंस से चयनकर्ताओं का दिल जीत रहे हैं। हालांकि कई विशेषज्ञ समित को बल्लेबाज के रूप में देखते हैं तो कई उसे ऑलराउंडर के रूप में मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed