एमएस धोनी, विराट कोहली और पृथ्वी शॉ। ये तीनों किसी भी गेंदबाज की रातों की नींद उड़ाने की ताकत रखते हैं। हाल ही में ये त्रिमूर्ती एक फोटो में साथ नजर आई। भारत को आईसीसी 2018 U-19 विश्व कप दिलाने वाले पृथ्वी ने टीम इंडिया को 2011 विश्व कप दिलाने वाले धोनी और मौजूदा कप्तान विराट के साथ फोटो शेयर की।
'ये भाई लोग जैसा कोई हार्ड इच नहीं है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। पृथ्वी शॉ ने फोटो के साथ जो कैप्शन दिया है, वे बेहद पसंद किया जा रहा है। धोनी और विराट के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए शॉ ने रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' का एक डायलॉग लिखा है।
Yeh BHAI log jaisa koi Hard ich nahi hai 🤙🏻🤙🏻🤙🏻😎 @virat.kohli @mahi7781 #legends❤️
A post shared by MR. SHAW (@prithvishaw) on
शॉ ने लिखा, 'ये भाई लोग जैसा कोई हार्ड इच नही है। विराट कोहली, एमएस धोनी, लेजेंड्स।' फैंस को पृथ्वी शॉ का ये अंदाज पसंद आ रहा है और वो इस फोटो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'क्रिकेट के पास्ट, प्रेजेंट एंड फ्यूचर एक ही फ्रेम में।' वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया, 'पृथ्वी शॉ आप सचिन तेंदुलकर की जगह लेंगे।'
फोटो हैदराबाद की है, जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे से पहले वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्चिंग में पहुंचे थे। इसी इवेंट में उन्होंने धोनी और कोहली के साथ फोटोज क्लिक कीं।
बता दें कि पृथ्वी शॉ ने पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार डेब्यू करते हुए अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़ा था। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैच की सीरीज में भी जगह मिली, लेकिन ठीक टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल होकर पूरे दौरे से बाहर हो गए थे। अब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से वापसी की है।