फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan and australia test ends on draw babar azam played record inning

AUS vs PAK: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट ड्रॉ, 171 ओवर में 10 विकेट नहीं ले पाई कंगारू टीम

Wed, 16 Mar 2022 06:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 06:29 PM IST
सार

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। इसके साथ ही दोनों टीमें सीरीज में बनी हुई हैं। तीसरा मैच जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर सकती है। 
 

विज्ञापन
Pakistan and australia test ends on draw babar azam played record inning
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच भी ड्रॉ रहा। हालांकि, यह टेस्ट पहले मैच की तरह नीरस नहीं था। आखिरी आठ ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए तीन विकेटों की जरूरत थी। लेकिन रिजवान ने नौमान अली के साथ मिलकर मैच बचा लिया। इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 21 मार्च से लाहौर में खेला जाएगा। पाकिस्तान के लिए चौथी पारी में रिकॉर्ड पारी खेलने वाले बाबर आजम, अबदुल्लाह शफीक और मोहम्मद रिजवान अपनी टीम के लिए मैच को हीरो रहे। 
विज्ञापन


बाबर आजम ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वो चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान और पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। 

चौथी पारी में चमके पाकिस्तानी बल्लेबाज
मैच की चौथी पारी में 23 वें ओवर तक कंगारू टीम ने पाकिस्तान के दो विकेट भी गिरा दिए थे। इसके बाद बाबर आजम और अबदुल्लाह शफीक ने बेहतरीन साझेदारी की। इन दोनों ने मिलकर 228 रन की साझेदारी की और पाकिस्तान को मैच में वापस ले आए। शफीक ने 305 गेंदों में 96 और बाबर ने 425 गेंदों में 196 रन बनाए। इन दोनों के अलावा रिजवान ने भी शानदार शतक लगाया और अंत तक रुककर अपनी टीम को हार से बचाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चौथी पारी में तीन नई गेंदों से गेंदबाजी की इसके बावजूद पाकिस्तानी टीम को नहीं आउट कर पाए।  
विज्ञापन


दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शन
मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने 44 रन बनाए। कंगारू टीम ने चौथे दिन 22.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान 97 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की और पाकिस्तान के सामने 505 रन का लक्ष्य रखा। इस समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान बड़ी आसानी से यह मैच हार जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को बड़ी बढ़त
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 556 रन बनाकर घोषित की। उस्मान ख्वाजा ने 160 रन की पारी खेली। वहीं एलेक्स कैरी ने 93, स्टीव स्मिथ ने 72 और वार्नर ने 36 रन की पारी खेली। इसके अलावा भी बाकी बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया। सिर्फ लाबुशेन ही बिना खाता खोले रन आउट हुए। पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ और साजिद खान ने दो-दो विकेट लिए। नौमान अली, बाबर आजम, हसन अली और शाहीन अफरीदी को एक-एक विकेट मिला। 


पहली पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाज फ्लॉप
पहली पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही निराशानजनक रहा। कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। इमाम उल हक और नौमान अली ने 20 और शाहीन अफरीदी ने 19 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। मिशेल स्वैपसन ने दो विकेट झटके। कमिंस, ग्रीन और लियोन को एक-एक विकेट मिला। दो पाकिस्तानी बल्लेबाज रन आउट हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed