फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nasser Hussain made a statement against India regarding T20 World Cup 2022

T20 World Cup: नासिर हुसैन ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भारत के खिलाफ दिया बयान, टीम इंडिया को बताया डरपोक

Thu, 13 Oct 2022 04:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Thu, 13 Oct 2022 04:06 PM IST
सार

भारतीय टीम की नजर 2007 के बाद पहली बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में 15 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी। वह 23 अक्तूबर को चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन
Nasser Hussain made a statement against India regarding T20 World Cup 2022
नासिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के खिलाफ अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने एक बार फिर टीम इंडिया के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर अपनी राय दी है। उनका कहना है कि टीम इंडिया आईसीसी इवेंट में डरपोक की तरह खेलती है। इसी कारण वह 2013 के बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन


भारतीय टीम की नजर 2007 के बाद पहली बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में 15 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी। वह 23 अक्तूबर को चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन


नासिर ने कहा, ''भारतीय टीम ने कई द्विपक्षीय सीरीज जीते हैं, लेकिन जब आईसीसी की बात आती है तो यह टीम डरपोक नजर आती है। खिलाड़ी डरपोकों की तरह खेलते हैं। इसी कारण वह बड़े टूर्नामेंट को नहीं जीत पाते हैं। अगर इस टीम को आईसीसी इवेंट में जीत हासिल करनी है तो कमियों को दूर करनी होगी और आत्मविश्वास से खेलना होगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Umran-Kuldeep Visa Delay: टी20 विश्व कप टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे उमरान मलिक, वीजा नहीं दिला पाया बीसीसीआई


29 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे। टीमों की बात करें तो 16 देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं। आठ टीमों को सुपर-12 में सीधे जगह मिली है। वहीं, आठ टीमें पहले दौर में खेलेंगी। वहां दो ग्रुपों में चार-चार टीमों को बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-12 में प्रवेश करेंगी। पहले दौर के मुकाबले 16 अक्तूबर से खेले जाएंगे। वहीं, सुपर-12 की शुरुआत 22 अक्तूबर को होगी।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: इस भारतीय बल्लेबाज के मुरीद हुए डेल स्टेन, जमकर तारीफ की, कहा- वह भारत के 'एबी डिविलियर्स'

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर (आधिकारिक रूप से चाहर का नाम अभी नहीं हटा है)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed