फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni will gearing up for IPL 2025 Practicing before season start video viral on Social media fans react

IPL 2025: आईपीएल की तैयारियों में जुटे महेंद्र सिंह धोनी, नेट्स पर जमकर की बल्लेबाजी; वीडियो वायरल

Sat, 15 Mar 2025 02:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 15 Mar 2025 02:29 PM IST
सार

आईपीएल 2025 की शुरुआत होने में अब एक सप्ताह का समय शेष रह गया है और धोनी ने इससे पहले अपने फैंस को टीजर दिखा दिया है। धोनी के अभ्यास करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह नेट्स पर अभ्यास करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
MS Dhoni will gearing up for IPL 2025 Practicing before season start video viral on Social media fans react
एमएस धोनी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2025 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएसके का सामना पहले मैच में 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ होगा। इसके लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी तैयार हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि धोनी काफी लोकप्रिय हैं और उनको खेलते हुए देखने के लिए फैंस के बीच हमेशा उत्साह रहता है। धोनी इस बार आईपीएल में अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर उतरेंगे। 
विज्ञापन

धोनी को अभ्यास करता देख खुश हुए फैंस 
आईपीएल 2025 की शुरुआत होने में अब एक सप्ताह का समय शेष रह गया है और धोनी ने इससे पहले अपने फैंस को टीजर दिखा दिया है। धोनी के अभ्यास करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह नेट्स पर अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि धोनी शॉर्ट डिलेवरी पर शॉट खेल रहे हैं। धोनी के इस शॉट को देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने पिछले सीजन छोड़ी थी कप्तानी 
43 वर्षीय धोनी आईपीएल के 18वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। धोनी ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है और वह इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी ने पिछले सीजन से ठीक पहले सीएसके की कमान छोड़ दी थी जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान बनाए गए थे। गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके पिछले सत्र में पांचवें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: कप्तान के तौर पर जीत प्रतिशत के मामले में सबसे आगे हैं धोनी, 2018 से राहुल ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
विज्ञापन

धोनी पिछले सीजन सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे थे। धोनी अंतिम समय में बल्लेबाजी के लिए आते थे और कुछ शानदार शॉट खेलकर प्रशंसकों का मनोरंजन करते दिखे थे। धोनी ने आईपीएल 2024 में 220 से अधिक के स्ट्राइक रेट और 53.67 के औसत से 161 रन बनाए थे। पिछले सीजन के दौरान धोनी कथित तौर पर चोट की समस्या से भी जूझ रहे थे। फैंस को उम्मीद है कि इस सीजन धोनी ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। 

ये भी पढ़ें: Sanjana-Bumrah: संजना ने बुमराह को खास अंदाज में दी शादी की सालगिरह की बधाई, रोमांटिक पोस्ट कर कही यह बात

अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर उतरेंगे माही 
धोनी ने कुछ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। आईपीएल नियम के अनुसार पांच साल या इससे अधिक समय पहले संन्यास ले चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड प्लेयर माना जाता है इसलिए सीएसके ने आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था। धोनी ने हाल ही में संकेत दिए थे कि उनमें कुछ वर्ष और खेलने की क्षमता शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed