Sanjana-Bumrah: संजना ने बुमराह को खास अंदाज में दी शादी की सालगिरह की बधाई, रोमांटिक पोस्ट कर कही यह बात
संजना और बुमराह की शादी 15 मार्च 2021 को गोवा में एक निजी सेरेमनी में हुई थी। बुमराह की शादी में उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी की वर्षगांठ के मौके पर संजना ने प्यार भरे अंदाज में बुमराह को बधाई दी है।
विस्तार
बुमराह और संजना का एक बेटा है जिसका नाम इन्होंने अंगद रखा है। अंगद का जन्म चार सितंबर 2023 को हुआ था। शादी की वर्षगांठ के मौके पर संजना ने प्यार भरे अंदाज में बुमराह को बधाई दी है। संजना ने बुमराह के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तू है तो दिल धड़कता है, तू है तो सांस आती है। तू ना तो घर, घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता। हैपी 4।' संजना ने इस पोस्ट में बुमराह को टैग भी किया है।
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में रोहित होंगे कप्तान? चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का मिल सकता है इनाम
संजन का यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आया है और सोशल मीडिया पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स बुमराह और संजना को शादी की वर्षगांठ की बधाई दे रहे हैं।
बुमराह पिछले कुछ समय से चोटिल चल रहे हैं जिस कारण करीब तीन महीने से मैदान से बाहर हैं। बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। चोटिल होने के कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी भाग नहीं ले पाए थे जिसमें भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। तेज गेंदबाज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुरुआती टीम में चुना गया था लेकिन फिटनेस हासिल नहीं कर पाने के कारण उन्हें अंतिम टीम में नहीं रखा गया।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: कप्तान के तौर पर जीत प्रतिशत के मामले में सबसे आगे हैं धोनी, 2018 से राहुल ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह की मैदान पर वापसी में देरी हो सकती है और वह आईपीएल 2025 के शुरुआती चरण से बाहर रह सकते हैं। मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह का आईपीएल के शुरुआती दौर में नहीं खेल पाना बड़ा झटका है। उनकी अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम को तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश और दीपक चाहर पर काफी हद तक निर्भर रहना होगा। मुंबई की टीम 23 मार्च को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। माना जा रहा है कि बुमराह अप्रैल के पहले सप्ताह में टीम के साथ जुड़ सकते हैं।