फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Dhoni Leads in Win Percentage as Captain KL Rahul Tops Run Scorers Since 2018 Know key players stats

IPL 2025: कप्तान के तौर पर जीत प्रतिशत के मामले में सबसे आगे हैं धोनी, 2018 से राहुल ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

Sat, 15 Mar 2025 11:19 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 15 Mar 2025 11:19 AM IST
सार

सीएसके की कप्तानी भले ही महेंद्र सिंह धोनी छोड़ चुके हैं, लेकिन उन्होंने टीम को इतनी सफलताएं दिलाई है कि इस लीग में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत का रिकॉर्ड कैप्टन कूल के नाम ही है।

विज्ञापन
IPL 2025 Dhoni Leads in Win Percentage as Captain KL Rahul Tops Run Scorers Since 2018 Know key players stats
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2025 की शुरुआत होने जा रही है और एक बार फिर सभी 10 टीमें खिताब के लिए जोर लगाएंगी। आईपीएल का आगामी सत्र 22 मार्च से शुरू होगा जिसके पहले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। पिछले आईपीएल की तुलना में इस बार टीमें बदली नजर आएंगी क्योंकि मेगा नीलामी में कई खिलाड़ी इधर-उधर हो गए हैं। 
विज्ञापन

धोनी ने कप्तान के तौर पर जीते हैं सर्वाधिक मैच 
कुछ टीमें जहां नए कप्तान के तौर पर खेलने उतरेंगी, वहीं कुछ ऐसी भी टीमें हैं जिन्होंने अपने पुराने कप्तान पर भरोसा जताया है। ऐसी ही एक टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) है जो इस बार भी ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में खेलेगी। सीएसके की कप्तानी भले ही महेंद्र सिंह धोनी छोड़ चुके हैं, लेकिन उन्होंने टीम को इतनी सफलताएं दिलाई है कि इस लीग में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत का रिकॉर्ड कैप्टन कूल के नाम ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने आईपीएल में 226 मैचों में कप्तानी की है और उनके नेतृत्व में टीम ने 133 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 91 मुकाबले गंवाए हैं। धोनी का कप्तान के तौर पर आईपीएल में जीत का रिकॉर्ड 58.84 प्रतिशत का है जो किसी भी अन्य कप्तान की तुलना में सर्वाधिक है। उनके पीछे सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन और धोनी में हालांकि फासला बेहद कम है। सचिन ने आईपीएल में 51 मैचों में टीम की कप्तानी की है और इस दौरान टीम ने 30 मैच जीते हैं और 21 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। सचिन के जीत का प्रतिशत 58.82 है जो धोनी के मुकाबले में .2 प्रतिशत कम है।  
विज्ञापन

मौजूदा समय में श्रेयस-हार्दिक लिस्ट में शामिल
मौजूदा समय में सिर्फ दो कप्तान ऐसे हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और पिछले सीजन अपनी कप्तानी में केकेआर को खिताब दिलाने में श्रेयस अय्यर के जीत का प्रतिशत भी बेहतर है। श्रेयस इस सीजन पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे। हार्दिक ने 45 मैचों में कप्तानी की है जिसमें 26 मैच में जीत मिली है और 19 मुकाबले गंवाए हैं। हार्दिक का जीत का प्रतिशत 57.77 है। वहीं, श्रेयस ने 70 मैचों में कप्तानी की है जिसमें टीम को 38 मैच में जीत मिली है और 29 मैच गंवाए हैं। श्रेयस का कप्तान के तौर पर जीत का प्रतिशत 54.28 है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल से पहले MI को लग सकता है तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह शुरुआती मैचों से हो सकते हैं बाहर

आईपीएल में कप्तान के रूप में जीत का प्रतिशत
कप्तान मैच जीत हार प्रतिशत
महेंद्र सिंह धोनी  226 133 91 58.84%
सचिन तेंदुलकर 51 30 21 58.82%
स्टीव स्मिथ 43 25 17 58.13%
हार्दिक पांड्या 45 26 19 57.77%
रोहित शर्मा 158 89 69 56.33%
गौतम गंभीर 129 71 58 55.03%
शेन वार्न 55 30 24 54.54%
श्रेयस अय्यर 70 38 29 54.28%


ये भी पढ़ें: IPL 2025: अक्षर पटेल होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, होली के दिन फैंस को तोहफा; 16.50 करोड़ में हुए थे रिटेन

2018 से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं राहुल
इस बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले केएल राहुल 2018 से आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। राहुल ने 2018 से 50.10 के औसत और 136.4 के स्ट्राइक रेट से 3958 रन बनाए हैं जो किसी भी बल्लेबाज की तुलना में सर्वाधिक है। राहुल पिछले तीन सीजन लखनऊ सुपरजाएंट्स की कमान संभाल रहे थे, लेकिन इस बार वह दिल्ली के लिए खेलेंगे। दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने इस दौरान 3586 रन बनाए हैं। कोहली का स्ट्राइक रेट 134.7 है और उनका औसत 40.29 है। वहीं, तीसरे स्थान पर फाफ डुप्लेसिस हैं जिन्होंने 2018 से अब तक 39 के औसत और 140 के स्ट्राइक रेट से 3276 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed