एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, शमी बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम से बाहर हो गए हैं। उनके टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम में शामिल होने की संभावना बेहद कम है।
शुक्रवार देर शाम बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शमी एशिया कप से पहले फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हो सके। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी वह फिटनेस को लेकर टीम के साथ नहीं थे।
घुटने में चोट के चलते उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2015 बीच में ही छोड़ना पड़ा था। इसके बाद न ही बांग्लादेश दौरा और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्रीडम सीरीज में उन्हें टीम में जगह मिली।
दूसरा गेंदबाज हुआ टीम में शामिल
बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोहम्मद शमी की जगह टीम में भुवनेश्वर कुमार एशिया कप के लिए टीम में शामिल किए गए हैं।
गौरतलब है कि 5 फरवरी को भारतीय चयन समिति की ओर से टीम इंडिया का एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड के लिए टीम का चयन किया गया था। मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने शमी की फिटनेस को लेकर कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं।