RCB पर जीत के साथ KKR की दूसरे स्थान पर होगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और बंगलोर रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) टीम आईपीएल-9 में सोमवार को
आमने-सामने होंगी। केकेआर की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आने की होगी वहीं विराट कोहली की अगुआई वाली टीम आरसीबी के लिए भी यह मुकाबला अहम है। क्योंकि आरसीबी मौजूदा संस्करण में अब तक संघर्ष कर रही है।
गौतम गंभीर के नेतृत्व में केकेआर ने सात मैच खेले हैं जिसमें उसे चार में जीत मिली है जबकि तीन मुकाबलों मेुं उसे हार झेलने पर मजबूर होना पड़ा है। आरसीबी टीम छह मैचों से दो में जीती है जबकि चार मुकाबलों में उसे हार मिली है। दोनों टीमों को हालांकि अपने पिछले मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
केकेआर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने जबकि आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। केकेआर के लिए अच्छी बात यह है कि उसके बल्लेबाजों ने अब तक बढ़िया प्रदर्शन किया है। गंभीर ने सात मैचों में तीन अर्धशतक जड़े हैं जबकि रोबिन उथप्पा, सूर्यकुमार यादव, यूसुफ पठान और आंद्रे रसेल ने भी उनका अच्छा साथ दिया है। इस टीम के पास सुनील नारायन, उमेश यादव और पीयूष चावला जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं।
उधर, कोहली की नजर जीत पर टिकी होगी। हालांकि इसके लिए आरसीबी के गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। आरसीबी टीम कोहली, एबी डीविलियर्स, केएल राहुल और शेन वॉटसन से बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद कर रही होगी। पैतृक अवकाश के बाद क्रिस गेल की वापसी से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी।
ये होगी संभावित टीम
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), वरुण एरोन, अबू नेचिम, एस अरविंद, सैमुएल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, यजुवेंद्र चहल, एबी डीविलियर्स, प्रवीण दूबे, क्रिस गेल, ट्रेविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, अक्षय कारनेवर, सरफराज खान, विक्रमजीत मलिक, मनदीप सिंह, एडम मिल्ने, हर्षल पटेल, लोकेश राहुल, परवेज रसूल, केन रिचडर्सन, सचिन बेबी, मिचेल स्टार्क, विकास टोकस, शेन वॉटसन, डेविड वीस और तबरेज शम्सी।
कोलकाता नाइटराइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), पीयूष चावला, ब्रैड हॉग, जेसन होल्डर, शेल्डन जैक्सन, कुलदीप यादव, क्रिस लिन, मनन शर्मा, मोर्ने मोर्कल, कोलिन मुनरो, सुनील नारायन, मनीष पांडेय, यूसुफ पठान, अंकित राजपूत, आंद्रे रसेल, राजगोपाल सतीश, शाकिब अल हसन, जयदेव उनादकट, रोबिन उथप्पा, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव।