फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: After Dhoni, coach Stephen Fleming said, CSK will prepare for right combination for IPL 2026

IPL 2025: अब इस साल के लिए नहीं, अगले सत्र की तैयारी करेगी CSK; धोनी के बाद कोच फ्लेमिंग ने भी दोहराई वही बात

Mon, 21 Apr 2025 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Apr 2025 03:55 PM IST
सार

अब फ्लेमिंग ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जब आप अपने स्तर से नीचे खेल रहे हों तो प्रतियोगिता में बने रहने के लिए उत्साहित होना मुश्किल होता है, लेकिन हमें अपना हौसला बनाए रखना चाहिए।'

विज्ञापन
IPL 2025: After Dhoni, coach Stephen Fleming said, CSK will prepare for right combination for IPL 2026
स्टीफन फ्लेमिंग - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का अब तक का सफर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम आठ में से छह मैच गंवा चुकी है और अंक तालिका में आखिरी यानी 10वें स्थान पर है। हालांकि, कोच स्टीफन फ्लेमिंग अब भी इस सीजन टीम को लेकर आशावादी हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि वह अगले साल के लिए सही टीम संयोजन चुनने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके लिए फ्रेंचाइजी अभी से ही तैयारी शुरू कर देगी। पांच बार की चैंपियन चेन्नई को रविवार को मुंबई के खिलाफ नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कप्तान धोनी ने भी अगले साल के लिए टीम बनाने की बात कही थी।
विज्ञापन

'हमें हौसला बनाए रखना चाहिए'
अब फ्लेमिंग ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जब आप अपने स्तर से नीचे खेल रहे हों तो प्रतियोगिता में बने रहने के लिए उत्साहित होना मुश्किल होता है, लेकिन हमें अपना हौसला बनाए रखना चाहिए।' उन्होंने कहा कि चेन्नई का थिंक-टैंक अपनी किस्मत बदलने के लिए अतीत के ऐसे अनुभवों से सीख लेगा। फ्लेमिंग का कहना है कि वह उसी तरह के बदलाव पर ध्यान देंगे जैसा 2022 के सत्र में नौवें स्थान पर रहने के बाद उन्होंने साल 2023 में किया था। साल 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद टीम 2023 में चैंपियन बनी थी। 2022 में भी रवींद्र जडेजा ने बीच सत्र में कप्तानी छोड़ी थी और धोनी कप्तान बने थे और अगले सत्र में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'टूर्नामेंट के दौरान कुछ बेकार नहीं जाएगा'
फ्लेमिंग ने कहा, 'इस टूर्नामेंट के दौरान कुछ भी बर्बाद नहीं जाएगा। हम उन टूर्नामेंटों पर नजर डालेंगे जिनके परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे, लेकिन हमने उनको टूर्नामेंट के आखिर में जो काम किए उस पर फिर से अमल करने से वह हमें अगले साल जीत के लिए तैयार करेगा। अभी हम जिस स्थिति में हैं उसको लेकर यथार्थवादी हैं, लेकिन अगले साल के लिए खिलाड़ियों, अगले साल के लिए संयोजन की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और हम इसे एक अवसर के रूप में देखेंगे।'
विज्ञापन

'सीजन का अधिक से अधिक फायदा उठाएंगे'
फ्लेमिंग ने कहा, 'हम आखिर तक प्रतियोगिता में बने रहना चाहते हैं, लेकिन अगर ऐसा होता है कि हमारे (प्लेऑफ में) पहुंचने की कोई संभावना नहीं है, तो हम निश्चित रूप से इसका अधिक से अधिक फायदा उठाएंगे।' चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 176 रन ही बना सकी। मुंबई ने रोहित शर्मा (नाबाद 76) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 68) के अर्धशतकों की मदद से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed