{"_id":"6358c2c8a1e3815cb549762d","slug":"ipl-2023-auction-may-be-held-in-turkey-bcci-shortlisted-istanbul-and-bengaluru-name","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023 Auction: इस बार तुर्की में हो सकता है आईपीएल ऑक्शन, बीसीसीआई ने शॉर्टलिस्ट किए इन दो शहरों के नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023 Auction: इस बार तुर्की में हो सकता है आईपीएल ऑक्शन, बीसीसीआई ने शॉर्टलिस्ट किए इन दो शहरों के नाम
Wed, 26 Oct 2022 10:46 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:46 AM IST
सार
आईपीएल ने फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए कहा है। यह पिछली बार की तरह बड़ी नीलामी नहीं होगी। बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों से संभावित तारीखों को लेकर बात की है।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के अगले सीजन के लिए नीलामी का आयोजन इस साल दिसंबर में होना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अब तक नीलामी के लिए जगह और तारीख को तय नहीं कर पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार देश से बाहर नीलामी को आयोजित किया जा सकता है। इसके लिए तुर्की के शहर इस्तांबुल को शॉर्टलिस्ट किया गया है। साथ ही बेंगलुरु के नाम पर भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
नीलामी के लिए बोर्ड की पहली पसंद इस्तांबुल ही है। अगर वहां बात नहीं बनी तो बेंगलुरु को इसकी मेजबानी मिल सकती है। नवंबर को पहले हफ्ते में होने वाले बैठक के दौरान इस पर फैसला ले लिया जाएगा। आईपीएल के नए चेयरमैन अरुण धूमल टूर्नामेंट को लेकर सारी चीजों पर नजर बनाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन का आयोजन हो सकता है।
ये भी पढ़ें: T20 WC: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, कार्तिक ने अश्विन से कहा थैंक यू, भारतीय स्पिनर ने दिया मजेदार जवाब, VIDEO
ये भी पढ़ें: T20 WC: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, कार्तिक ने अश्विन से कहा थैंक यू, भारतीय स्पिनर ने दिया मजेदार जवाब, VIDEO
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल ने फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए कहा है। यह पिछली बार की तरह बड़ी नीलामी नहीं होगी। बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों से संभावित तारीखों को लेकर बात की है। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया था कि आईपीएल ने 15 नवंबर तक रिटेन खिलाड़ियों की सूची मांगी है। बड़ी नीलामी में टीमों को ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी, लेकिन इस बार ऐसी कोई पाबंदी नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: T20 WC: 20वें ओवर में फ्री हिट पर कोहली हुए बोल्ड, फिर भी क्यों मिले तीन रन? यहां जानें नो और डेड बॉल के नियम
ये भी पढ़ें: T20 WC: 20वें ओवर में फ्री हिट पर कोहली हुए बोल्ड, फिर भी क्यों मिले तीन रन? यहां जानें नो और डेड बॉल के नियम
इसके अलावा लीग की शुरुआत कब होगी इस बारे में चर्चा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि पिछले सीजन की तरह मार्च के आखिरी हफ्ते में नए सीजन की शुरुआत हो सकती है। इस बार टूर्नामेंट होम और अवे फॉर्मेट में होगा। कोरोना काल से पहले इसी फॉर्मेट का इस्तेमाल होता है। टीमें सात मैच अपने घरेलू और सात मैच विपक्षी टीम के मैदान पर खेलेंगी।