{"_id":"5999a2884f1c1bf42c8b45d1","slug":"india-vs-srilanka-shikhar-dhawan-scored-century-in-damblla-6th-consecutive-50-score","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के खिलाफ फिर चला शिखर का बल्ला, धुआंधार शतक के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के खिलाफ फिर चला शिखर का बल्ला, धुआंधार शतक के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
Sun, 20 Aug 2017 11:37 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिखर धवन
- फोटो : espn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन का बल्ला इन दिनों लगातार आग उगल रहा है। फॉर्मेट कोई भी हो लेकिन दिल्ली के इस दबंग खिलाड़ी के बल्लेबाजी के तरीके में कोई बदलाव नहीं आया है। एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जड़कर उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शिखर ने दाम्बुला में नाबाद132 रन बनाए।
श्रीलंका के खिलाफ फिर चला शिखर का बल्ला, धुआंधार शतक के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
2 of 5
शिखर धवन
- फोटो : ICC
चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया में वापसी करने वाले शिखर धवन उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर ने एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से 5 मैचों में 338 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उनका बल्ला चला और उन्होंने पहले टेस्ट में 190 और तीसरे टेस्ट में 138 रन की पारी खेली। उन्हें टेस्ट सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।
श्रीलंका के खिलाफ फिर चला शिखर का बल्ला, धुआंधार शतक के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
3 of 5
शिखर धवन
- फोटो : ESPN
श्रीलंका के खिलाफ डाम्बुला में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका द्वारा दिए 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में अर्धशतक बनाया। यह श्रीलंका के खिलाफ शिखर की पचास रन से ज्यादा की लगातार छठी पारी है। शिखर ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी से पहले लंका के खिलाफ 94, 113, 79, 91, 125 की पारी खेल चुके हैं। दाम्बुला में उन्होंने 132(90) रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ फिर चला शिखर का बल्ला, धुआंधार शतक के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
4 of 5
शिखर धवन
श्रीलंका के खिलाफ शिखर के बल्ले ने रन उगलने का सिलसिला साल 2014 में बांग्लादेश में शुरू किया था। फरवरी 2014 में फतुल्लाह में उन्होंने 94 रन की पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। इसके बाद साल 2014 के नवंबर में घर पर श्रीलंका के खिलाफ कटक, अहमदाबाद और हैदराबाद में 113, 79 और 91 रन की पारी खेली थी। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच हुई भिडंत में उन्होंने 125 रन बनाए थे। और अब दाम्बुला में उन्होंने 90 गेंद में शानदार नाबाद 132 रन बनाए।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ फिर चला शिखर का बल्ला, धुआंधार शतक के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
5 of 5
शिखर धवन
- फोटो : getty
श्रीलंका के खिलाफ 6 मैचों में उन्होंने तीन शतक और तीन अर्धशतक और 127 के औसत से 634 रन बनाए हैं। पिछले कुछ सालों में श्रीलंकाई गेंदबाजों की इतनी बेहरहमी से कुटाई और किसी बल्लेबाज ने नहीं की है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।