{"_id":"6331dae42c18d405c612366d","slug":"india-south-africa-teams-reach-thiruvananthapuram-for-t20-match-india-vs-south-africa-t20-series","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Photos: टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA Photos: टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें, देखें
Mon, 26 Sep 2022 10:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:47 PM IST
सार
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
भारतीय टीम एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को तिलक लगाया और फूल माला पहनाए गए। सिर्फ भारत ही नहीं दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी तिरुवनंतपुरम पहुंच गए। तस्वीरों में विराट कोहली, उमेश यादव, केएल राहुल, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, राहुल द्रविड़, ऋषभ पंत, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अक्षर पटेल, उमेश और सूर्यकुमार फोटो खिंचवाते नजर आए। हालांकि, सभी खिलाड़ियों ने फोटो में मास्क पहने रखा है। एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। तबरेज शम्सी, क्विंटन डिकॉक और मार्को यानसेन एयरपोर्ट पर इंतजार करते नजर आए। एयरपोर्ट से निकलते वक्त सूर्यकुमार ने बस से दर्शकों के साथ सेल्फी भी ली।

IND vs SA: दीपक हुड्डा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर, श्रेयस और शाहबाज की टीम में एंट्री
IND vs SA: दीपक हुड्डा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर, श्रेयस और शाहबाज की टीम में एंट्री
इससे पहले न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि दीपक हुड्डा पीठ में चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं, इस सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या ने आराम लिया था। इन दोनों की जगह श्रेयस अय्यर और शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है।
Mankading: इंग्लैंड की कप्तान ने दीप्ति पर लगाया 'झूठ' बोलने का आरोप, बोलीं- डीन को नहीं मिली थी कोई चेतावनी
दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव
Mankading: इंग्लैंड की कप्तान ने दीप्ति पर लगाया 'झूठ' बोलने का आरोप, बोलीं- डीन को नहीं मिली थी कोई चेतावनी
मोहम्मद शमी अब तक कोरोना से नहीं उबरे हैं। ऐसे में उमेश यादव टीम के साथ बने रहेंगे। वहीं, हार्दिक के साथ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी सीरीज में आराम दिया गया है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह टीम में वापसी करेंगे। बाकी टीम वही है, जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हराया था। ऐसे में टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी इस लय को बरकरार रखना चाहेगी।
IND vs ENG: लंदन में भारतीय महिला क्रिकेटर के होटल रूम से कैश-कार्ड और घड़ियां चोरी, शिकायत कर जांच की मांग की
IND vs ENG: लंदन में भारतीय महिला क्रिकेटर के होटल रूम से कैश-कार्ड और घड़ियां चोरी, शिकायत कर जांच की मांग की
सूर्यकुमार यादव सेल्फी लेते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, शाहबाज अहमद।
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, राइली रूसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
Mankading: इंग्लैंड के खिलाफ मांकडिंग वाले मामले पर दीप्ति शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज शेड्यूल
28 सितंबर: पहला टी-20 (तिरुवनंतपुरम)
2 अक्तूबर: दूसरा टी-20 (गुवाहाटी)
4 अक्तूबर: तीसरा टी-20 (इंदौर)
6 अक्तूबर: पहला वनडे (लखनऊ)
9 अक्तूबर: दूसरा वनडे (रांची)
11 अक्तूबर: तीसरा वनडे (दिल्ली)