फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aaryavir Sehwag has been named captain of Delhi's Under-19 team for the Vinoo Mankad Trophy

वीनू मांकड़ ट्रॉफी: कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दिल्ली अंडर-19 टीम की संभालेंगे कमान

Sun, 04 Oct 2026 09:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Oct 2026 09:26 PM IST
सार

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आर्यवीर को वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Aaryavir Sehwag has been named captain of Delhi's Under-19 team for the Vinoo Mankad Trophy
आर्यवीर सहवाग - फोटो : X

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 18 वर्षीय आर्यवीर को आगामी वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली की अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट आठ अक्तूबर से विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा। दिल्ली टीम में अर्नव बुग्गा को उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था प्रभावित
यह नियुक्ति आर्यवीर के हालिया भारत अंडर-19 दौरे के तुरंत बाद आई है। पिछले महीने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के लिए वह भारतीय टीम का हिस्सा थे। बारिश से प्रभावित पहले मैच में उन्होंने अपने डेब्यू पर 28 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सात रन से हराया था। इसके बाद उन्होंने दूसरे वनडे में सीरीज का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 47 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली और शीर्ष क्रम में महत्वपूर्ण साझेदारियां की। हालांकि अर्धशतक से महज तीन रन दूर वह रन आउट हो गए। तीसरे मैच में भी उन्होंने अच्छी शुरुआत की और 34 रन बनाए। उन्होंने इस पूरी सीरीज की तीन पारियों में कुल 109 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यवीर के पास प्रतिभा दिखाने का अहम मौका
यह सीरीज आर्यवीर के लिए महत्वपूर्ण थी। उन्होंने 2026 दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए दो मैच खेले और 24 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ दिल्ली के लिए खेलते हुए 297 रनों की शानदार पारी खेलकर भी सुर्खियां बटोरी थीं। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद आर्यवीर ने स्वीकार किया था कि वह अपनी शुरुआत को बड़ी पारियों में बदलने में नाकाम रहे और उन्होंने लंबी पारियों को अलग-अलग चरणों में बांटकर खेलने का महत्व सीखा है। दिल्ली की कप्तानी उन्हें अपने खेल को आगे ले जाने और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का एक और शानदार अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन

दिल्ली अंडर-19 टीम: आर्यवीर सहवाग (कप्तान), तन्मय चौधरी, अर्नव बुग्गा (उपकप्तान), धान्या नकड़ा, उदय चावला, गर्व कुमार, अभिराज गगन सिंह (विकेटकीपर), तरुण सिंह (विकेटकीपर), आर्थन शर्मा, ओजसदीप सिंह, कीरित कौशिक, वरुण वंजानी, रुद्र देव यादव, प्रद्युमन सनन, पार्थ राज और शांतनु यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed