Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irani Cup 2026: Jammu and Kashmir vs Rest of India Irani Cup match result and Highlights updates
NZ 1st Inning
227/5 (75.4 ov)
Henry Nicholls 103(204)*
Glenn Phillips 88 (161)
Day 1 - Session 3, IND elected to bowl

ईरानी कप: शेष भारत बना विजेता, पहली पारी में बढ़त के बावजूद हारा जम्मू-कश्मीर; मुकेश और आकाश का दमदार प्रदर्शन

Sun, 04 Oct 2026 03:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Oct 2026 03:19 PM IST
सार

ऋषभ पंत की अगुआई वाली शेष भारत टीम ने जम्मू-कश्मीर को हराकर ईरानी कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। जम्मू-कश्मीर ने इस मैच की पहली पारी में बढ़त हासिल की थी, इसके बावजूद वह मैच अपने नाम नहीं कर सकी।

विज्ञापन
Irani Cup 2026: Jammu and Kashmir vs Rest of India Irani Cup match result and Highlights updates
ईरानी कप की विजेता टीम - फोटो : PTI

विस्तार

मुकेश कुमार और आकाश दीप की घातक गेंदबाजी की दम पर शेष भारत ने रविवार को चौथे और आखिरी दिन जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर ईरानी कप का खिताब जीत लिया। जीत के लिए 279 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही जम्मू-कश्मीर की टीम को ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए केवल ड्रॉ की जरूरत थी। पहली पारी में 41 रन की बढ़त लेने वाली जम्मू कश्मीर की टीम मुकेश और आकाश दीप की धारदार गेंदबाजी के आगे दूसरी पारी में महज 111 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos

दूसरी पारी में लड़खड़ा गई जम्मू-कश्मीर की पारी 
सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया (32) और कामरान इकबाल (32) ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़कर टीम को जम्मू कश्मीर को अच्छी शुरुआत दिलाई। आकाश दीप ने इकबाल को एलबीडब्ल्यू आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मुकेश ने लंच से ठीक पहले 15वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर शुभम पुंडीर और कप्तान पारस डोगरा (शून्य) को आउट कर जम्मू-कश्मीर को दोहरा झटका दिया। डोगरा के खिलाफ मुकेश की गेंद हल्की-सी बाहर निकली और उनके डिफेंस को भेदते हुए मिडिल स्टंप उखाड़ गई।

लंच के समय जम्मू-कश्मीर का स्कोर 19 ओवर में तीन विकेट पर 89 रन था। खजूरिया 36 और अब्दुल समद छह रन बनाकर क्रीज पर थे। लंच के बाद पहली ही गेंद पर आकाश दीप ने खजूरिया को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गयी और टीम ने अगले नौ ओवर में महज 22 रन जोड़कर अपने छह विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे से पहले आकाश दीप ने किया प्रभावित
मैच में आकाश दीप के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम प्रबंधन भी खुश होगा। उन्होंने कुल 23.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड के आगामी दौरे को देखते हुए आकाश का यह प्रदर्शन खासा अहम माना जा रहा है। चोट से उबरने के बाद वह अब चयन के लिए पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। शेष भारत ने इससे पहले ने अपनी दूसरी पारी में बीते दिन के आठ विकेट पर 306 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं की और 319 रन पर ऑलआउट हो गई। जम्मू कश्मीर की ओर से उमर नजीर, सुनील कुमार और साहिल लोटरा ने तीन-तीन विकेट लिए। शेष भारत के गेंदबाजों ने उससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम को शानदार जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed