फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies: Head Coach Darren Sammy heaped praise on the captain Shai Hope for his performance

भारत बनाम वेस्टइंडीज: मुख्य कोच सैमी ने कप्तान को जमकर सराहा, बोले- विकेटकीपिंग के बाद शतकीय पारी खेलना खास

Sun, 04 Oct 2026 11:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Oct 2026 11:01 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी ने कप्तान शाई होप की जमकर प्रशंसा की है। होप ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन
India vs West Indies: Head Coach Darren Sammy heaped praise on the captain Shai Hope for his performance
शाई होप - फोटो : ANI

विस्तार

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 162 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। मुख्य कोच डेरेन सैमी ने कप्तान के शानदार नेतृत्व को जमकर सराहा है। होप ने भारतीय पारी के दौरान पूरे 50 ओवर विकेटकीपिंग की और फिर चोटिल ज्वेल एंड्रयू की जगह ओपनिंग करने उतरे। उन्होंने नए पीसीए स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिर तक नाबाद रहकर वेस्टइंडीज को यादगार जीत दिलाई। इस तरह होप मैच के दौरान 98.2 ओवर मैदान पर टिके रहे।
विज्ञापन


सैमी ने कहा, होप मैदान पर लगभग 98.2 ओवर तक रहे। उन्होंने सचमुच अपनी बल्लेबाजी से टीम को संभाला, जैसा कि वह पहले भी कई बार कर चुके हैं। कप्तान का आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालना उनके लिए कोई नई बात नहीं है, लेकिन 50 ओवर तक विकेटकीपिंग करना और फिर पैड पहनकर ऐसी पारी खेलना वाकई खास था।
विज्ञापन

सैमी बोले- होप के योगदान को वो पहचान नहीं मिली
मुख्य कोच को यह भी लगता है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट में होप के योगदान को अक्सर वह पहचान नहीं मिलती जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा, वह ज्यादा कुछ नहीं कहते, लेकिन जब वह बोलते हैं, तो वह बिल्कुल स्पष्ट होते हैं कि वह खुद से और टीम से क्या उम्मीद कर रहे हैं। जैसा कि मैंने कहा, वह अपने प्रदर्शन से टीम की अगुवाई करते हैं। वह इसी में यकीन रखते हैं।

सैमी ने कहा, जैसे, किसी को ओपनिंग के लिए जाना था और जब मैंने उनसे ओपनिंग करने के लिए कहा, तो उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने बस अपने पैड पहने, मैदान पर उतरे और हमें मैच जिता दिया। मुझे नहीं लगता कि वेस्टइंडीज के लिए उन्होंने जो किया है, जिस तरह से वह खेले हैं और जो प्रतिबद्धता उन्होंने दिखाई है, उसके लिए उन्हें उतना श्रेय मिलता है जिसके वे हकदार हैं। बेहतरीन खिलाड़ी और शानदार इंसान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed