{"_id":"5be9e23bbdec22694a53d092","slug":"india-born-israel-cricket-boss-demands-bcci-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजराइल के क्रिकेट प्रमुख ने बीसीसीआई से मदद मांगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इजराइल के क्रिकेट प्रमुख ने बीसीसीआई से मदद मांगी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
Israel cricket team
मुंबई में जन्में इजराइल क्रिकेट संघ (आईसीए) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जोसेफ टाल ने इस पश्चिम एशियाई देश में क्रिकेट की मौजूदा प्रतिभा को निखारने के लिए भारत की मदद मांगी है। जोसेफ का परिवार 1960 के दशक में इजराइल जाकर बस गया था, जब वह 16 बरस के थे।
विज्ञापन
जोसेफ ने कहा, इजराइल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इजराइल की लीग में भारतीय मूल के कई युवा खिलाड़ी खेलते हैं। इनमें से अधिकांश भारत के दिग्गज खिलाड़ियों को खेलते हुए देखकर बड़े हुए हैं और उन्होंने भारत को करीब से खेलते हुए देखा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, अतीत में भी बीसीसीआई की मदद से हमारे खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू करने का प्रयास हुआ। हम इन प्रयासों को दोबारा शुरू करना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि हमारी युवा प्रतिभा को निखारने में मदद के लिए बीसीसीआई का समर्थन मिलता है या नहीं।
विज्ञापन
इजराइल की लीग में 18 टीमें दो स्तर पर हिस्सा लेती हैं। जोसेफ इसमें बदलाव चाहते हैं और नया कार्यक्रम शुरू करना चाहते है, जिससे कि क्रिकेट स्कूलों तक पहुंचे और विभिन्न मूल के बच्चे खेल से जुड़ें।