{"_id":"67d7f6c429b02f346a09a55e","slug":"india-all-rounder-and-mi-captain-hardik-pandya-reflects-on-roller-coaster-last-few-months-ahead-of-ipl-2025-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: मुश्किल परिस्थितियों में हार्दिक पांड्या ने नहीं मानी हार, बोले- समय का पहिया 360 डिग्री घूमा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: मुश्किल परिस्थितियों में हार्दिक पांड्या ने नहीं मानी हार, बोले- समय का पहिया 360 डिग्री घूमा
Mon, 17 Mar 2025 03:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Mar 2025 03:49 PM IST
सार
हार्दिक को आईपीएल 2024 सीजन से पहले रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया था। इससे रोहित के प्रशंसक काफी नाराज थे और हार्दिक को मैदान पर हूटिंग का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
विस्तार
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 की तैयारियों में जुट गए हैं। हार्दिक मुंबई टीम से जुड़ चुके हैं, लेकिन सत्र की शुरुआत करने से पहले उन्होंने अपने कठिन समय को याद किया। हार्दिक ने कहा कि वह मुश्किल परिस्थितियों में हार नहीं मानने के जज्बे के कारण मैदान पर डटे रहे। इस भारतीय ऑलराउंडर का कहना है कि उनके लिए समय का पहिया 360 डिग्री तक घूम गया।
विज्ञापन
कप्तानी मिलने के बाद नाराजगी का सामना करना पड़ा
हार्दिक को आईपीएल 2024 सीजन से पहले रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया था। इससे रोहित के प्रशंसक काफी नाराज थे और हार्दिक को मैदान पर हूटिंग का सामना करना पड़ रहा था। हार्दिक के नेतृत्व में मुंबई का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: विराट कोहली ने शुरू की आईपीएल की तैयारी, नेट्स पर जमकर बहाया पसीना; आरसीबी ने साझा किया वीडियो

आईपीएल के बाद भारत को जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप में हिस्सा लेना था। हार्दिक ने भारत को मिली खिताबी जीत में अहम योगदान दिया और वह हीरो बनकर उभरे। हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में भी हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन किया। हार्दिक को उम्मीद है कि इस बार उन्हें मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों का प्यार मिलेगा।
हार्दिक ने 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के आगामी सत्र से पहले कहा, मैं कभी हार नहीं मानता। मेरे करियर में कुछ ऐसे दौर भी आए जब मेरा ध्यान जीतने के बजाय खेल में बने रहने पर लगा था। मुझे अहसास हुआ कि मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है क्रिकेट हमेशा मेरा सच्चा दोस्त बना रहेगा। मैंने खुद का समर्थन किया और जब मेरी कड़ी मेहनत रंग लाई तो यह उससे भी ज्यादा था जितना मैंने सोचा था। इस छह महीने के समय में हमने विश्व कप जीता और स्वदेश लौटने पर जो प्यार और समर्थन मुझे मिला उससे मैं अभीभूत था। मेरे लिए समय का पहिया पूरी तरह से 360 डिग्री घूम गया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: लखनऊ सुपरजाएंट्स से जुड़ने की तैयारी कर रहे शार्दुल ठाकुर? ट्रेनिंग शिविर में दिखने से मिले संकेत

मजबूत वापसी की उम्मीद जताई
हार्दिक को पूरा विश्वास था कि अगर वह पूरे लगन से अपना काम करते रहे तो मजबूत होकर वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि ऐसा कब होगा, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, नियति की अपनी योजना थी और मेरे मामले में, ढाई महीने के भीतर सब कुछ बदल गया।

हार्दिक का मानना है कि उनकी टीम इस बार काफी संतुलित है और वह चीजों को बदलने में सक्षम होगी। उन्होंने कहा, मैं लगभग 11 वर्ष से आईपीएल खेल रहा है तथा प्रत्येक सत्र आपके अंदर एक नई ऊर्जा और सकारात्मक भाव पैदा करता है। पिछला सत्र निश्चित तौर पर एक टीम के रूप में हमारे लिए चुनौती पूर्ण था लेकिन इससे हमें काफी अच्छी सीख मिली। हमने इन सीख का विश्लेषण किया और 2025 के लिए अपनी टीम तैयार करते समय इन्हें लागू किया। इस बार हमारे पास काफी अनुभवी टीम है। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेली है और यह उत्साहजनक है।