IPL 2025: लखनऊ सुपरजाएंट्स से जुड़ने की तैयारी कर रहे शार्दुल ठाकुर? ट्रेनिंग शिविर में दिखने से मिले संकेत
घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलने वाले शार्दुल आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेले थे, लेकिन वह रविवार को लखनऊ के ट्रेनिंग शिविर में फ्रेंचाइजी की जर्सी पहने नजर आए।
विस्तार
घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलने वाले शार्दुल आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेले थे, लेकिन वह रविवार को लखनऊ के ट्रेनिंग शिविर में फ्रेंचाइजी की जर्सी पहने नजर आए। शार्दुल को सीएसके ने रिलीज कर दिया था और उन्हें आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। शार्दुल ने इस साल घरेलू सत्र में काफी प्रभावित किया है जिससे आईपीएल में उनकी वापसी के दरवाजे खुल गए हैं। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मुंबई के लिए शार्दुल ने नौ मैचों में 24.53 के औसत से 15 विकेट लिए। रणजी ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने नौ मैचों में 35 विकेट झटके।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: मयंक यादव की फिटनेस पर आई ताजा जानकारी, लखनऊ सुपरजाएंट्स को तेज गेंदबाज के जल्द जुड़ने की उम्मीद
Shardul Thakur 👀
— Abin (@futbol_cricket) March 15, 2025
What's going on !!?#LSG
This kind of a post for just a Net bowler, I don't think so... pic.twitter.com/O45agkBcus
लखनऊ के लिए मयंक की फिटनेस चिंता का कारण बनी हुई है कि क्योंकि अब तक यह तेज गेंदबाज टीम से नहीं जुड़ सका है। मयंक चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उन्हें खेलने के लिए अभी मंजूरी नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स में खबर आई थी कि मयंक आईपीएल 2025 सीजन के पहले चरण में नहीं खेल सकेंगे और अब ताजा जानकारी सामने आई है कि वह अप्रैल के दूसरे सप्ताह में टीम से जुड़ेंगे। मयंक की अनुपस्थिति में लखनऊ को किसी गेंदबाज की जरूरत पड़ेगी और माना जा रहा है कि शायद फ्रेंचाइजी इसी कारण शार्दुल के साथ जा सकती है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: सत्र से पहले स्टार खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई फ्रेंचाइजी की मुश्किलें, टीम संयोजन बना बड़ी चुनौती
लखनऊ सुपरजाएंट्स आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजसेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगी। टीम इस बार नए कप्तान ऋषभ पंत की अगुआई में खेलने उतरेगी।