Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Royal Challengers Bengaluru batter Virat Kohli has begun practicing for IPL 2025 through intense net session
NZ 1st Inning
118/5 (44 ov)
Henry Nicholls 55(120)*
Glenn Phillips 31 (51)
Day 1 - Session 2, IND elected to bowl

IPL 2025: विराट कोहली ने शुरू की आईपीएल की तैयारी, नेट्स पर जमकर बहाया पसीना; आरसीबी ने साझा किया वीडियो

Mon, 17 Mar 2025 12:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Mar 2025 12:48 PM IST
सार

आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कोहली बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। इस दौरान कोहली ने कुछ शानदार शॉट्स खेले। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और उनकी नजरें आईपीएल में भी यही फॉर्म बरकरार रखने की होगी।

विज्ञापन
Royal Challengers Bengaluru batter Virat Kohli has begun practicing for IPL 2025 through intense net session
विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2025 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आईपीएल के आगामी सत्र की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है जिसका पहला मुकाबला आरसीबी और गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। पहले मैच से पूर्व कोहली ने तैयारियां की और बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बल्लेबाजी करते नजर आए। 
विज्ञापन
Trending Videos

थ्रोडाउन विशेषज्ञ के साथ किया अभ्यास 
कोहली ने नेट्स पर थ्रोडाउन विशेषज्ञ के साथ अभ्यास किया। आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कोहली बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। इस दौरान कोहली ने कुछ शानदार शॉट्स खेले। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और उनकी नजरें आईपीएल में भी यही फॉर्म बरकरार रखने की होगी। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोहली कुछ दिन के ब्रेक पर थे इसलिए वह आरसीबी के साथ देरी से जुड़े।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: लखनऊ सुपरजाएंट्स से जुड़ने की तैयारी कर रहे शार्दुल ठाकुर? ट्रेनिंग शिविर में दिखने से मिले संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में थे कोहली 
आरसीबी इस बार रजत पाटीदार की अगुआई में खेलने उतरेगी, लेकिन फ्रेंचाइजी को अभी भी पहले आईपीएल के खिताब का इंतजार है। कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शानदार फॉर्म में नजर आए थे और उन्होंने पांच मैचों में 54.50 के औसत से 218 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के आखिरी मैच में सस्ते में आउट हुए। कोहली ने फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 84 रन बनाए और भारत को खिताबी मैच में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली की नजरें अब आईपीएल में जलवा बिखेरने पर हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: सत्र से पहले स्टार खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई फ्रेंचाइजी की मुश्किलें, टीम संयोजन बना बड़ी चुनौती

आरसीबी की नजरें एक बार फिर कोहली पर टिकी हुई होंगी जो अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में उतरेगी। फाफ डुप्लेसिस के टीम से जाने के बाद चर्चा थी कि कोहली एक बार फिर से आरसीबी की कमान संभाल सकते हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने पाटीदार पर भरोसा जताया था। कोहली ने 2021 में आरसीबी का कप्तान पद छोड़ा था और उन्होंने दोबारा फिर यह जिम्मेदारी संभालने की दिलचस्पी नहीं जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed