Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
NZ 1st Inning
117/5 (42.2 ov)
Glenn Phillips 31(42)*
Henry Nicholls 54 (119)
Day 1 - Session 2, IND elected to bowl

आईपीएल 2027: 10 टीमों ने मिलकर 104 खिलाड़ी रिलीज-ट्रेड किए, फिर क्यों सिर्फ 66 स्लॉट्स खाली? समझें पूरा हिसाब

Thu, 19 Nov 2026 07:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Nov 2026 07:39 AM IST
सार

आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले टीमों ने 104 खिलाड़ियों को रिलीज या ट्रेड आउट किया है, लेकिन नीलामी में सिर्फ 66 स्लॉट खाली हैं। आखिर खिलाड़ियों के बाहर होने और खाली जगहों की संख्या में इतना अंतर क्यों है? टीमों की अधिकतम स्क्वॉड सीमा और ट्रेड के समीकरण से समझिए पूरा गणित।

विज्ञापन
IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
आईपीएल 2027 - फोटो : BCCI

विस्तार

आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है। इस बार टीमों ने अपने स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए हैं। किसी ने अपने पुराने खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया, तो किसी ने ट्रेड के जरिए दूसरे फ्रेंचाइजी से खिलाड़ी अपने साथ जोड़े। कुल मिलाकर रिलीज और ट्रेड आउट किए गए खिलाड़ियों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। इसके बावजूद नीलामी में सभी टीमों के पास मिलाकर सिर्फ 66 स्लॉट ही खाली हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब 104 खिलाड़ियों को बाहर किया गया है, तो नीलामी में सिर्फ 66 खिलाड़ियों के लिए जगह क्यों बची है?

विज्ञापन


दरअसल, खिलाड़ियों के रिलीज और ट्रेड आउट होने की संख्या का सीधा मतलब यह नहीं है कि उतने ही नए खिलाड़ियों के लिए नीलामी में जगह बन गई है। आईपीएल में एक टीम अपने स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ी रख सकती है। इसके अलावा ट्रेड और रिप्लेसमेंट के जरिए टीम में आने वाले खिलाड़ी भी खाली जगह भर देते हैं। ऐसे में किसी टीम से खिलाड़ी बाहर जाने और नीलामी के लिए स्लॉट खाली होने के आंकड़े अलग-अलग हो सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
आईपीएल 2027 - फोटो : IPL/ANI/PTI

104 खिलाड़ियों के बाहर होने के बावजूद सिर्फ 66 स्लॉट क्यों खाली?
रिलीज और ट्रेड आउट किए गए 104 खिलाड़ियों की संख्या और नीलामी में उपलब्ध 66 स्लॉट के बीच अंतर की तीन प्रमुख वजहें हैं।

1. 25 खिलाड़ियों की अधिकतम सीमा
आईपीएल में हर फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ी रख सकती है। इनमें अधिकतम आठ विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। नीलामी से पहले टीम के पास कितने स्लॉट खाली हैं, इसकी गणना उसके मौजूदा रिटेन खिलाड़ियों के आधार पर होती है। यानी 25 में से रिटेन खिलाड़ियों की संख्या घटाने पर खाली स्लॉट मिलते हैं।

2. चोटिल खिलाड़ियों के अस्थाई रिप्लेसमेंट
आईपीएल का लंबा सीजन होने के कारण कई बार खिलाड़ियों की चोट के चलते फ्रेंचाइजी को अस्थाई रिप्लेसमेंट लेने पड़ते हैं। ऐसे खिलाड़ी भी सीजन के दौरान टीम के खिलाड़ी पूल का हिस्सा बनते हैं। इस वजह से पूरे सीजन में किसी टीम के लिए खेलने या उससे जुड़ने वाले खिलाड़ियों की कुल संख्या 25 से ज्यादा हो सकती है, क्योंकि रिप्लेसमेंट सिर्फ रिप्लेसमेंट है, जिसे किसी टीम ने खरीदा था, वो तो स्क्वॉड का ही हिस्सा माना जाएगा। नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी को नियमित खिलाड़ियों के साथ इन अस्थाई रिप्लेसमेंट को भी रिलीज करना पड़ता है, ताकि नया स्क्वॉड 25 खिलाड़ियों की निर्धारित सीमा के भीतर रहे।

3. ट्रेड के जरिए आने वाले खिलाड़ी पहले ही भर देते हैं जगह
खिलाड़ियों की अदला-बदली भी इस गणित को प्रभावित करती है। जब कोई फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी को ट्रेड आउट करती है, तो वह उसके बाहर जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल होता है। लेकिन अगर उसी ट्रेड में टीम को कोई दूसरा खिलाड़ी मिलता है, तो वह खिलाड़ी सीधे उसके रिटेन स्क्वॉड में जुड़ जाता है। यानी बाहर गए खिलाड़ी के बदले आया खिलाड़ी नीलामी से पहले ही टीम का एक स्लॉट भर देता है।

विज्ञापन

IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
आईपीएल रिटेंशन - फोटो : IPL

यही वजह है कि 104 खिलाड़ियों के रिलीज या ट्रेड आउट होने का मतलब 104 नए खिलाड़ियों के लिए जगह बनना नहीं है। अधिकतम 25 खिलाड़ियों की सीमा, सीजन के दौरान लिए गए अस्थायी रिप्लेसमेंट और ट्रेड के जरिए आने वाले खिलाड़ी मिलकर इस अंतर को समझाते हैं।

किस टीम के पास कितने स्लॉट और कितना पैसा बचा?
नीलामी से पहले टीमों के पास बचे स्लॉट और पर्स की स्थिति इस प्रकार है। नीचे दी गई रिलीज/ट्रेड आउट की संख्या में दोनों तरह से टीम से बाहर हुए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

टीम रिटेन खिलाड़ी रिलीज/ट्रेड आउट खाली स्लॉट विदेशी स्लॉट बचा पर्स
लखनऊ सुपर जाएंट्स 18 10 7 3 ₹47.45 करोड़
कोलकाता नाइटराइडर्स 17 12 8 3 ₹41.65 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद 18 14 7 3 ₹40.15 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 16 12 9 4 ₹39.50 करोड़
मुंबई इंडियंस 16 14 9 2 ₹32.60 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स 19 13 6 2 ₹28.05 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 19 10 6 3 ₹27.05 करोड़
पंजाब किंग्स 19 7 6 2 ₹18.60 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 6 5 1 ₹14.15 करोड़
गुजरात टाइटंस 22 6 3 2 ₹8.75 करोड़
 

 

विज्ञापन

IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL
लखनऊ सुपर जाएंट्स: सबसे ज्यादा पर्स, सात स्लॉट खाली
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम के पास नीलामी के लिए 47.45 करोड़ रुपये बचे हैं, जो सभी फ्रेंचाइजी में सबसे ज्यादा हैं। लखनऊ के पास कुल सात स्लॉट खाली हैं, जिनमें तीन विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। टीम ने कुल 10 खिलाड़ियों को रिलीज या ट्रेड आउट किया है।

रिटेन खिलाड़ी: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, जोश इंग्लिस, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, कुलदीप यादव (ट्रेड इन), सैम करन (ट्रेड इन)।

रिलीज/ट्रेड आउट खिलाड़ी: आवेश खान, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्त्जे, जॉर्ज लिंडे, वानिंदु हसरंगा, नमन तिवारी, हिममत सिंह, ऋषभ पंत (ट्रेड आउट), मोहम्मद शमी (ट्रेड आउट), एम सिद्धार्थ (ट्रेड आउट)।
 
  • बचा हुआ पर्स: 47.45 करोड़ रुपये

  • खाली स्लॉट: 7

  • विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट: 3

IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
कोलकाता की टीम - फोटो : IANS
कोलकाता नाइटराइडर्स: 41.65 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी टीम
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम के पास आठ स्लॉट खाली हैं, जिनमें तीन विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। केकेआर के पास 41.65 करोड़ रुपये का पर्स है। टीम ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और नीलामी से पहले कोई ट्रेड नहीं किया।

रिटेन खिलाड़ी: कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, फिन एलन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, टिम साइफर्ट, सार्थक रंजन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी।

रिलीज खिलाड़ी: अजिंक्य रहाणे, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, दक्ष कामरा, लुवनिथ सिसोदिया, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी सिंह, उमरान मलिक।
 

  • बचा हुआ पर्स: 41.65 करोड़ रुपये

  • खाली स्लॉट: 8

  • विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट: 3

IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ANI
सनराइजर्स हैदराबाद: 14 खिलाड़ियों को किया बाहर
सनराइजर्स हैदराबाद ने 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम के पास 40.15 करोड़ रुपये बचे हैं और वह सात स्लॉट भर सकती है। इनमें तीन विदेशी खिलाड़ियों के स्थान शामिल हैं। हैदराबाद ने 14 खिलाड़ियों को रिलीज या ट्रेड आउट किया है। टीम ने टी नटराजन, खलील अहमद और नाथन एलिस को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा है।

रिटेन खिलाड़ी: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेत्रा, टी नटराजन (ट्रेड इन), खलील अहमद (ट्रेड इन), नाथन एलिस (ट्रेड इन)।

रिलीज खिलाड़ी: ट्रेविस हेड, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, ओंकार तर्माले, अमित कुमार, शिवम मावी, जेराल्ड कोएत्जी, डेविड पेन, आरएस अम्बरीश।

ट्रेड आउट खिलाड़ी: हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स।

 

IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : ANI
दिल्ली कैपिटल्स: नौ स्लॉट और 39.50 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स ने 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम के पास नौ स्लॉट खाली हैं, जिनमें चार विदेशी खिलाड़ियों के स्थान हैं। दिल्ली के पर्स में 39.50 करोड़ रुपये बचे हैं। टीम ने ऋषभ पंत और जीशान अंसारी को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा, जबकि टी नटराजन और कुलदीप यादव को ट्रेड आउट किया।

रिटेन खिलाड़ी: अक्षर पटेल, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, औकिब नबी, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, काइल जैमीसन, ऋषभ पंत (ट्रेड इन), जीशान अंसारी (ट्रेड इन)।

रिलीज खिलाड़ी: मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल परख, दुश्मंथा चमीरा, रेहान अहमद, अजय मंडल।

ट्रेड आउट खिलाड़ी: टी नटराजन, कुलदीप यादव।

 

  • बचा हुआ पर्स: 39.50 करोड़ रुपये

  • खाली स्लॉट: 9

  • विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट: 4

IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
मुंबई इंडियंस - फोटो : ANI
मुंबई इंडियंस: नौ स्लॉट के साथ 32.60 करोड़ रुपये बाकी
मुंबई इंडियंस ने 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम के पास नौ स्लॉट खाली हैं, लेकिन इनमें सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों के स्थान हैं। मुंबई के पास 32.60 करोड़ रुपये बचे हैं। टीम ने 14 खिलाड़ियों को रिलीज या ट्रेड आउट किया है। इसमें हार्दिक पांड्या का ट्रेड आउट होना भी शामिल है, जबकि अर्शदीप सिंह ट्रेड के जरिए टीम में आए हैं।

रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन डिकॉक, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, राज बावा, मिचेल सैंटनर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, अर्शदीप सिंह (ट्रेड इन)।

रिलीज खिलाड़ी: ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मालवार, मयंक मार्कंडेय, मयंक रावत, महिपाल लोमरोर, रॉबिन मिंज, रुचित अहीर, कृष भगत।

ट्रेड आउट खिलाड़ी: हार्दिक पांड्या।
 
  • बचा हुआ पर्स: 32.60 करोड़ रुपये

  • खाली स्लॉट: 9

  • विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट: 2

IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IANS

चेन्नई सुपर किंग्स: धोनी समेत 13 खिलाड़ी बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम के पास छह स्लॉट खाली हैं, जिनमें दो विदेशी खिलाड़ियों के स्थान हैं। चेन्नई के पर्स में 28.05 करोड़ रुपये बचे हैं। टीम ने एमएस धोनी समेत 13 खिलाड़ियों को रिलीज या ट्रेड आउट किया है। चेन्नई ने लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा है।

रिटेन खिलाड़ी: ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, राहुल चाहर, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन (ट्रेड इन), जैक एडवर्ड्स (ट्रेड इन)।

रिलीज खिलाड़ी: एमएस धोनी, अमन खान, डियान फॉरेस्टर, कुलदीप यादव, मैकनील नोरोन्हा, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, आकाश मधवाल, प्रशांत वीर, स्पेंसर जॉनसन, जैक फाउल्क्स।

ट्रेड आउट खिलाड़ी: खलील अहमद, नाथन एलिस।
 

  • बचा हुआ पर्स: 28.05 करोड़ रुपये

  • खाली स्लॉट: 6

  • विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट: 2

IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ANI

राजस्थान रॉयल्स: शमी और जडेजा के साथ छह स्लॉट खाली
राजस्थान रॉयल्स ने 19 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम के पास छह स्लॉट खाली हैं, जिनमें तीन विदेशी खिलाड़ियों के स्थान हैं। राजस्थान के पर्स में 27.05 करोड़ रुपये बचे हैं। टीम ने 10 खिलाड़ियों को रिलीज या ट्रेड आउट किया है। राजस्थान ने मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा है।

रिटेन खिलाड़ी: रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, नांद्रे बर्गर, शुभम दुबे, अमन राव, लुआन-द्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, यश राज पुनजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा, मोहम्मद शमी (ट्रेड इन), एम सिद्धार्थ (ट्रेड इन)।

रिलीज खिलाड़ी: शिमरोन हेटमायर, एडम मिल्ने, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, युधवीर सिंह, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, इमांजोत चहल।

ट्रेड आउट खिलाड़ी: सैम करन।
 

  • बचा हुआ पर्स: 27.05 करोड़ रुपये

  • खाली स्लॉट: 6

  • विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट: 3

IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
पंजाब किंग्स - फोटो : ANI

पंजाब किंग्स: हार्दिक पांड्या की एंट्री, छह स्लॉट खाली
पंजाब किंग्स ने 19 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम के पास छह स्लॉट खाली हैं, जिनमें दो विदेशी खिलाड़ियों के स्थान हैं। पंजाब के पर्स में 18.60 करोड़ रुपये बचे हैं। टीम ने सात खिलाड़ियों को रिलीज या ट्रेड आउट किया है। हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए पंजाब की टीम में आए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह ट्रेड आउट हुए हैं।

रिटेन खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मुशीर खान, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशुइस, यश ठाकुर, व्यशक विजयकुमार, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, हरनूर सिंह, हार्दिक पांड्या (ट्रेड इन)।

रिलीज खिलाड़ी: नेहाल वढेरा, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

ट्रेड आउट खिलाड़ी: अर्शदीप सिंह।
 

  • बचा हुआ पर्स: 18.60 करोड़ रुपये

  • खाली स्लॉट: 6

  • विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट: 2

IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
आरसीबी टीम - फोटो : ANI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: सबसे कम पर्स, पांच स्लॉट खाली
गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम के पास पांच स्लॉट खाली हैं, जिनमें सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी का स्थान है। आरसीबी के पास 14.15 करोड़ रुपये बचे हैं। टीम ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है और नीलामी से पहले कोई ट्रेड नहीं किया।

रिटेन खिलाड़ी: रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, रसिख सलाम, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, यश दयाल, नुवान तुषारा।

रिलीज खिलाड़ी: जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, विहान मल्होत्रा, स्वप्निल सिंह।
 

  • बचा हुआ पर्स: 14.15 करोड़ रुपये

  • खाली स्लॉट: 5

  • विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट: 1

IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
गुजरात टाइटंस - फोटो : ANI

गुजरात टाइटंस: सबसे कम तीन स्लॉट, पर्स में 8.75 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस ने सभी टीमों में सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उसके पास सिर्फ तीन स्लॉट खाली हैं, जिनमें दो विदेशी खिलाड़ियों के स्थान हैं। गुजरात के पास 8.75 करोड़ रुपये बचे हैं। टीम ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है और हर्षल पटेल को ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा है।

रिटेन खिलाड़ी: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, मानव सुथार, राशिद खान, जयंत यादव, जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, अर्शद खान, निशांत सिंधु, हर्षल पटेल (ट्रेड इन)।

रिलीज खिलाड़ी: इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान, कॉनर एस्टरहुइजन, पृथ्वीराज यारा।
 

  • बचा हुआ पर्स: 8.75 करोड़ रुपये

  • खाली स्लॉट: 3

  • विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट: 2

IPL 2027 Auction: 104 Players Released or Traded Out, But Why Only 66 Slot Available Across 10 Teams Full list
आईपीएल नीलामी - फोटो : IPL/BCCI

16 दिसंबर को होगी आईपीएल 2027 की नीलामी
आईपीएल 2027 की खिलाड़ी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा के आईटीसी ग्रैंड गोवा में होगी। नीलामी भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगी। सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 297.95 करोड़ रुपये का पर्स बचा है। अब देखना होगा कि टीमें अपने बचे हुए स्लॉट और बजट का इस्तेमाल किन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed