फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK : All rounder Shivam dube poor run continue in T20 World cup also see his last eight match record

IND vs PAK : खराब फॉर्म से नहीं उबर पा रहे हैं शिवम दुबे, पिछली आठ पारियों में बनाए हैं इतने रन, देखें आंकड़े

Sun, 09 Jun 2024 11:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Jun 2024 11:39 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की स्थिति अच्छी नहीं थी और उस वक्त टीम को शिवम से बेहतर पारी की उम्मीद थी, लेकिन शिवम इस मौके का फायदा नहीं उठा सके।

विज्ञापन
IND vs PAK : All rounder Shivam dube poor run continue in T20 World cup also see his last eight match record
शिवम दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय चयनकर्ताओं ने रिंकू सिंह की जगह टी20 विश्व कप में शिवम दुबे को शामिल किया था। शिवम इस वैश्विक टूर्नामेंट से पहले आईपीएल 2024 सीजन के शुरुआती चरण में अच्छी फॉर्म में नजर आए थे, लेकिन टीम में चुने जाने के बाद से वह बल्ले या गेंद दोनों से उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। शिवम की यह खराब फॉर्म पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेले जा रहे मैच में भी जारी रही और वह नौ गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

रिंकू की जगह शिवम को मिली थी तरजीह
माना जा रहा था कि पिछले कुछ महीने से लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे और फिनिशर की भूमिका अदा करेंगे। हालांकि, टूर्नामेंट के लिए घोषित हुई 15 सदस्यीय टीम में रिंकू का नाम शामिल नहीं था और शिवम दुबे भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे थे। कप्तान रोहित ने शिवम को टीम में लेने के फैसले का बचाव किया था और कहा था कि वह दूसरे विकल्प पर विचार करना चाहते थे जो मध्य ओवरों में स्वत्रंत होकर खेले। रोहित ने साथ ही बताया था कि शिवम का चयन आईपीएल में उनके शुरुआती कुछ मैचों के आधार पर हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली आठ पारियों में 30 रन भी नहीं बना पाए शिवम
शिवम का प्रदर्शन इस साल मई से टी20 में काफी खराब रहा है और पिछली आठ पारियों में किसी मैच में 30 रन भी नहीं बना सके हैं। मई 2024 से शिवम ने टी20 में शून्य, शून्य, 21, 18, 07, 14, 0*, 03 रन बनाए हैं। यानि इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 21 रन रहा है, जबकि उन्होंने कुल आठ मैचों में 63 रन ही बनाए हैं। शिवम से भारतीय टीम को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन वह अब तक उम्मीद पर खरा नहीं उतर सके हैं। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला शिवम का बल्ला
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की स्थिति अच्छी नहीं थी और उस वक्त टीम को शिवम से बेहतर पारी की उम्मीद थी, लेकिन शिवम इस मौके का फायदा नहीं उठा सके। शिवम का कैच नसीम शाह ने अपनी ही गेंद पर लपका। शिवम एक बार फिर प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। इससे पहले, बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में भी शिवम बल्ले से प्रदर्शन करने में विफल रहे थे। आयरलैंड के खिलाफ टीम के पहले मैच में शिवम को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। 

भारत ने पाकिस्तान के सामने रखा 120 रनों का लक्ष्य
भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। शीर्ष क्रम, मध्य क्रम सबकुछ फेल रहा। आखिरी ओवर में पुछल्ले बल्लेबाजों के कुछ रन की बदौलत भारत 119 रन तक पहुंचने में कामयाब रहा। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद आमिर ने दो विकेट लिए। शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed