अपनी तीसरी शादी को लेकर ट्रोल हुए इमरान खान, ट्विटर पर लोगों ने ली मौज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खबर के आने के बाद पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर लोग सक्रिय हो गए और इमरान खान के नाम से हैशटैग ट्रेंड करने लगा। लोग इस मसले पर सोशल मीडिया में अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कुछ लोग इमरान खान का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इस मामले पर चुटकियां लेने से नहीं चूक रहे हैं। लोगों ने इस पर सवाल भी किए हैं। ऐसे ही कुछ ट्वीट हम यहां दे रहे हैं।
एक यूजर ''कामरान खान'' ने एक छोटा सा वीडियो डालकर ट्वीट किया है, ''जब आप पीटीआई के समर्थकों से इमरान खान की शादी के बारे में पूछते हैं। क्या इमरान खान ने शादी की?''
When you ask PTI supporter about Imran Khan's marriage.
— Kamran Khan (@KamranKhan__) January 7, 2018
Kya Imran khan ne shaadi ki? pic.twitter.com/MCInFFx782
यूजर 'सर' ने डीडीएलजे फिल्म के एक सीन की तस्वीर डालकर ट्वीट किया है, ''इमरान खान इस वक्त...''
Imran Khan Right Now........ pic.twitter.com/vrd8gNrbVx
— SIR .. (@SirJohnRoe) January 7, 2018
एक यूजर ''लिओ चिलीज'' का ट्वीट है, ''इमरान खान नवाज शरीफ से उनके 3 बार पीएम बनने के कारण जलते हैं इसलिए उन्होंने तीन शादियां कर लीं। कहीं न कहीं तो 3 आए।''
Imran khan is so jealous of Nawaz Sharif being 3 time PM, that in consolation he has married 3 times.
— Leo chillies (@_imran_mufc_) January 6, 2018
Kahi na kahi tou 3 aajae.
एक अन्य यूजर ''stingingnettle'' ने लिखा है, ''इमरान खान अपनी निजी जिंदगी में जो भी करते हैं मेरी उसमें कोई रूचि नहीं है। उनके राजनीतिक जीवन में मुझे और बाकी सभी को बहुत रूचि है।''
What Imran Khan does in his private life is of NO interest to me; his public life as a politician, is of huge interest to everyone including me.
— stingingnettle (@stingingnettle1) January 7, 2018
यूजर 'राबिया अनम' ने ट्वीट किया है, ''अगर शादी निजी मामला है तो इसे निजी तौर पर संभालना चाहिए। एक राजनीतिक पार्टी इसके लिए प्रेस रिलीज जारी क्यों कर रही है?''
If the Marriage issue is “Personal” it should be handled “Personally”
— Rabia Anum (@RabiaAnumm) January 7, 2018
Why is a Political party issuing the Press release about it?
हालांकि, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की प्रवक्ता ने इस मसले पर सफाई भी दी है। उन्होंने माना है कि इमरान खान ने बुशरा मनेका नाम की एक महिला को शादी का प्रस्ताव दिया है लेकिन अभी उनका जवाब नहीं आया है।
रविवार सुबह एक लिखित बयान जारी कर एक पार्टी ने कहा, "मिस्टर खान ने बुशरा मनेका को शादी का प्रस्ताव दिया है, लेकिन इस पर जवाब देने के लिए उन्होंने वक्त मांगा है। वह अपने परिवार और बच्चों से बात करके इस पर फैसला लेंगी।"
इस बयान में बुशरा मनेका के बारे में सिर्फ इतना कहा गया है कि वह 'सार्वजनिक जीवन में नहीं हैं और उनका बहुत निजी जीवन है।' पार्टी ने इसे इमरान खान और बुशरा मनेका का 'निजी मामला' बताते हुए सार्वजनिक जीवन में इस पर जारी चर्चा को लेकर दुख जताया है।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान की मशहूर सिंगर ने इमरान खान को दी गाली, ट्विटर पर लोगों ने सुनाई खरी-खरी
इमरान खान ने पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से की थी, जिनसे उनके दो बेटे हैं। जेमिमा और इमरान के बीच साल 2004 में तलाक हो गया था। इसके बाद 2014 में इमरान ने टीवी एंकर रेहाम खान से दूसरी शादी की थी। रेहाम खान के माता-पिता पाकिस्तानी हैं और उनका जन्म लीबिया में हुआ है। रेहाम पेशे से पत्रकार हैं। उनकी वेबसाइट के अनुसार उन्होंने अपना करियर साल 2006 में शुरू किया था।